1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में इन देसी उपाय का नहीं है कोई मुकाबला, शरीर में चिपके गंदे कणों का होता है सफाया

हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में इन देसी उपाय का नहीं है कोई मुकाबला, शरीर में चिपके गंदे कणों का होता है सफाया

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 17, 2025 07:21 am IST,  Updated : Jan 17, 2025 07:21 am IST

कोलेस्ट्रॉल वो जिद्दी फैट है जो कि हमारे ब्लड वेसेल्स से चिपके रहते हैं। ऐसे में इनकी सफाई जरूरी है और आप इसके लिए ये उपाय अपना सकते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल- India TV Hindi
हाई कोलेस्ट्रॉल Image Source : SOCIAL

बैड कोलेस्ट्रॉल का शरीर में तेजी से बढ़ना, दिल की बीमारियों को बढ़ावा दे सकता है। दरअसल, एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल जब धमनियों की दीवारों पर इकट्ठा हो जाता है तो इससे नसें सख्त हो जाती हैं, जिससे दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है और आप हाई बीपी के शिकार हो सकते हैं।  इसलिए समय रहते आप इन घरेलू उपचारों को अपनाएं जो कि हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आपकी मदद (high cholesterol home remedies) कर सकते हैं। तो, आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के 3 देसी उपाय- High cholesterol remedy in hindi

  • लहसुन का इस्तेमाल - garlic for cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में लहसुन का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। सबसे पहले तो, इसमें एलीसिन (allicin) होता है जो कि एक सल्फर कंपाउंड है और लो डेंसिटी वाले कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये आपके ब्लड वेसेल्स में एक प्रकार की गर्मी पैदा करता है जिससे ब्लड वेसेल्स साफ हो जाते हैं। तो, हर दिन सुबह खाली पेट 1 लहसुन की कली का सेवन करें। 

  • अलसी का इस्तेमाल - flaxseed for high cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल में अलसी के बीजों का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, अलसी के बीजों में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (alpha-linolenic acid) होता है जो कि हाई कोलेस्ट्रॉल में कमी लाता है। इसके अलावा  ये ट्राइग्लिसराइड्स  को कम करता है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने नहीं देता। तो, 1 चम्मच अलसी के बीजों के पाउडर को गर्म पानी या फिर दूध में मिलाएं और इसका  सेवन करें। 

  • धनिया के बीज का इस्तेमाल -Coriander or dhaniya for high cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल में धनिया के बीज तेजी से काम कर सकते हैं। दरअसल, धनिया के बीजोंमें विटामिन सी, विटामिन ए, फोलिक एसिड और बीटा-कैरोटिन होता है जो कि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए इन उपायों को अपनाना चाहिए। ये सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।