1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह खाली पेट इस काले बीज का पानी पीने से वजन होता है तेजी से कम, सेहत को मिलते हैं ये अन्य गजब के फायदे

सुबह खाली पेट इस काले बीज का पानी पीने से वजन होता है तेजी से कम, सेहत को मिलते हैं ये अन्य गजब के फायदे

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 13, 2025 07:45 am IST,  Updated : Jan 13, 2025 07:45 am IST

फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चिया के बीज सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। जानिए वजन कम करने के लिए कैसे करें इसका सेवन और जानें इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ।

काले बीज का पानी - India TV Hindi
काले बीज का पानी Image Source : SOCIAL

चिया सीड्स सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर चिया सीड्स एनीमिया से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत बनाने, पाचन तंत्र को  ठीक रखने, ते मेमोरी, स्किन, बालों को हेल्दी रखने के साथ-साथ तेजी से वजन कम करने में मदद करता है।  चिया के बीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसनें  पोटैशियम, फाइबर, कार्बोहायड्रेट, प्रोटीन, जिंक, कॉपर, ओमेगा 6, वसा, सोडियम, फास्‍फोरस, जस्ता, तांबा, कैल्शियम, मैंगनीज  के साथ एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जानिए वजन कम करने के लिए इसका किस तरह सेवन करना होगा फायदेमंद। 

चिया सीड्स फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सुबह चिया बीज का पानी पीना सबसे बेहतरीन विकल्प है। इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे दिन भर में ज़्यादा खाने की संभावना कम हो जाती है। आप इसका पानी के अलावा नाश्तेमें स्मूदी या दही के कटोरे में चिया बीज मिला कर खा सकते हैं। 

चिया सीड्स का सेवन करने के अन्य फायदे:

वजन कम करने के अलाव चिया सीड्स कई परेशानियों में भी कारगर है। यह स्किन को जवां रखती हैं। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। बालों को मजबूत और हेल्दी रखने में मदद करेगा। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।  चिया सीड्स में ऐसे तत्व पाए जाते हैं तो आपके याददाश्त को तेज करने में मदद करता है। 

कैसे बनाएं चिया सीड्स पानी? 

सबसे पहले 1 घंटे के लिए आधा गिलास पानी में चिया सीड्स डालकर भिगो दें। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिसके कारण यह जैल की तरह हो जाता है। अब इसे छान लें।  अब इस सीड्स को एक गिलास पानी में मिलाएं। इसके बाद इसमें नींबू का रस और शहद डालकर ग्राइडर में मिक्स कर लें। आपकी ड्रिंक बनकर तैयार हो गई है।  इस ड्रिंक को सुबह रोजाना खाली पेट पिएं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ेगा और तेजी से वजन कम होगा। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।