1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेहत के लिए बेहद असरदार है तेजपत्ते का काढ़ा, इस तरह अपनी डाइट में करें शामिल

सेहत के लिए बेहद असरदार है तेजपत्ते का काढ़ा, इस तरह अपनी डाइट में करें शामिल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 20, 2022 08:25 am IST,  Updated : Feb 20, 2022 11:48 am IST

आइए जानते हैं तेजपत्ते का काढ़ा किस तरह से सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है 

Tej Patta Kadha- India TV Hindi
Tej Patta Kadha Image Source : FREEPIK

औषधिय गुणों से भरपूर तेजपत्ता न केवल खाने मे स्वाद बढ़ाने के काम आता है बल्कि हमें कई बीमारियों से भी बचाता है। इसमें कॉपर, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जोकि ब्लड क्लॉटिंग, स्किन की समस्‍याओं, दिल से जुड़ी समस्याओं आदि को दूर रखने में मदद करता है। ठीक इसी प्रकार तेजपत्ते का काढ़ा भी सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। आइए जानते हैं तेजपत्ते का काढ़ा किस तरह से सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है साथ ही जानिए इसके इस्तेमाल करने सही तरीका।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज सुबह-सुबह ऐसे करें लौकी का सेवन, जल्द कंट्रोल होगा हाइपरटेंशन

इस तरह तैयार करें तेजपत्ते का काढ़ा

तेजपत्ते का काढ़ा बनाने की सामग्री

  • तेजपत्ता -  10 ग्राम
  • अजवाइन - 10 ग्राम
  • सौंफ - 5 ग्राम 

तेजपत्ते का काढ़ा बनाने की विधि

  • तेजपत्ते का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले तेजपत्ता, अजवाइन और सौंफ को एक साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। 
  • उसके बाद गैस पर पैन चढ़ाकर इसमें एक लीटर पानी डालकर उबालें। 
  • अब इसमें तैयार किया हुआ पेस्ट डालकर अच्छी तरह से उबाल लें।  
  • जब इसमें पानी कम बच जाए तो गैस को बंद कर दें।
  • अब गर्मा-गर्म काढ़ा पिएं।

तेजपत्ते का काढ़ा पीने के अन्य फायदे 

सिर दर्द में दिलाए आराम

आजकल अक्सर लोगों को सिर दर्द की समस्या रहती है। अगर आप भी इस दिक्कत से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आप तेजपत्ते का काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको आराम मिल सकता है। 

वेट लॉस में मददगार 

तेज पत्‍ते का काढ़ा पीने से बॉडी में मेटाबॉलिज्‍म बढ़ाता है। जिसकी वजह से पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है। ऐसे में अगर आप इसका सेवन करेंगे तो इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी। 

डायबिटीज पेशेंट खाने के बाद ऐसे करें अजवाइन का सेवन, जल्द कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

शरीर के दर्द से मिलेगा छुटकारा

अगर आपके बॉडी में पेन हो रहा है तो ऐसे में पेनकिलर खाने की बजाए आप तेजपत्ते का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसको पीने से दर्द से तुरंत आराम मिलेगा और आप बेहतर फील करेंगे। 

 कमर दर्द में कारगर 

अगर आपको कमर में दर्द होती है तो ऐसे में आप तेजपत्ते का काढ़ा पी सकते हैं। रोजाना कम से कम 2 बार पीने से आपको राहत मिलेगी। इसके अलावे आप तेजपत्ते के तेल से भी कमर की मालिश कर सकते हैं। ये तेल बाजार में आपको मिल जाएगी। इससे आपको काफी फायदा होगा। 

अर्जुन की छाल से बनी ये ड्रिंक हार्ट को बनाएगी मजबूत, बस रोजाना ऐसे करें सेवन

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।