1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Belly Fat Burning Tips: आसान तरीके से कम करना है बेली फैट तो डाइट में शामिल करें ये सब्जियां

Belly Fat Burning Tips: आसान तरीके से कम करना है बेली फैट तो डाइट में शामिल करें ये सब्जियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 06, 2021 05:48 pm IST,  Updated : Mar 06, 2021 05:54 pm IST

पेट की चर्बी कम करने के लिए लोग की तरह के उपाय करते हैं। आमतौर पर लोगों का मानना है कि खाने-पीने से वजन बढ़ता ही है। लेकिन, कुछ सब्जियां ऐसी हैं जिन्हें खाने से आप बेली फैट कम कर सकते हैं।

बेली फैट कम करने के लिए...- India TV Hindi
बेली फैट कम करने के लिए डाइट में शामिल करें सब्जियां  Image Source : INSTAGRAM/ HEALTHHINT.IN

मोटापा और बढ़ते वजन से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। पेट निकलना एक आम समस्या है। गलत खान-पान की आदत और एक्सरसाइज नहीं करने से बेली फैट की निकलता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए लोग सर्जरी तक का भी सहारा लेते हैं। लेकिन, इसे आसान तरीके से भी कम किया जा सकता है। आप अपनी डाइट में सुधार करके बेली फैट को आसानी से कम कर सकते हैं। जानिए वो कौन सी सब्जियों हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने से आपको पेट की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है।  

पेट में मरोड़- दर्द की समस्या हो सकता है इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम के कारण, स्वामी रामदेव से जानिए इसका कारगर इलाज

आसान तरीके से कम करना है बेली फैट तो डाइट में शामिल करें ये सब्जियां- 

पोषक तत्वों से भरपूर होती है गाजर

carrot
Image Source : INSTAGRAM/ ZIAHEALTHYTIPSगाजर 

गाजर एक ऐसी सब्जी है जो हर मौसम में बाजार में आसानी से मिल जाती है। ये लो कैलोरी और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। जो आपके वजन को कम करने में मददगार हो सकती है। गाजर को इम्यूनिटी के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। गाजर में बीटा कैरोटीन और विटामिन-ए, फाइबर की अच्छी मात्रा में पाई जाती है।

वजन कम करने में कारगर है पालक

spinach
Image Source : INSTAGRAM/ CHRISSYGJOURNALपालक 

बेली फैट, और वजन कम करने के लिए पालक को सबसे कारगर सब्जी माना जाता है। पालक काफी पौष्टिक भी होता है। इसमें फाइबर और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपके हेल्थ और वजन को कम करने के लिए अच्छी मानी जाती है।  

Weight Loss Tips: सुबह गर्म पानी में एक टुकड़ा गुड़ मिलाकर पीने से जल्द घटता है वजन

हेल्थ के लिए अच्छी है हरी मटर

green peas
Image Source : INSTAGRAM/VALBES.AND.STORKO.VEGETABLESमटर 

आमतौर पर हरी मटर सर्दियों के मौसम में खाई जाती है। गर्मियों में पैक्ड मटर खाया जा सकता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। हरी मटर में जीरो कोलेस्ट्रॉल होता है, जो आपके हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। हरी मटर ना सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी काफी लाभाकारी माना जाता है। ये वजन कम करने में भी मददगार हो सकती है।  

सलाद में जरूर खाएं मूली

raddish
Image Source : INSTAGRAM/AYURVEDIC___MANTRAमूली 

मूली को बहुत से लोग इसके कड़वेपन और सुगंध के कारण खाना नहीं पसंद करते, लेकिन आपको बता दें की मूली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। मूली में काफी कम कैलोरी होती है, लेकिन इसमें फाइबर ज्‍यादा होने से इसे खाने के बाद आपको लम्‍बे समय तक भूख नहीं लगती। फाइबर आपका पेट लंबे समय तक भरा रखने में मदद कर सकता है।  

Fatigue Causes: दिनभर थकान महसूस करने और नींद ना आने के पीछे हो सकते हैं ये 10 कारण, ऐसे करें बचाव

फैट-फ्री होता है चुकंदर 

BEETROOT
Image Source : INSTAGRAM/BUSTANIC.EGचुकंदर 

चुकंदर को सेहत के लिए बहुत लाभादायक माना जाता है। इसमें शुगर ज्‍यादा और कैलोरी काफी कम होती है और यह लगभग फैट-फ्री होता है। इसके अलावा चुंकदर में फाइबर, विटामिन, और मिनरल के गुण पाए जाते हैं, जो वजन को कम करने में मदद कर सकता है।  

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें- 

बच्चों को होने वाली गंभीर बीमारी 'मस्कुलर डिस्ट्रॉफी' से मिलेगी निजात, स्वामी रामदेव से जानिए इसकी कंप्लीट थेरेपी

डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए? ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर हैं ये 10 फूड्स, डाइट में करें शामिल

Summer foods: गर्मियों में खुद को तरोताजा और फिट रखने के लिए इन 5 फूड्स का करें सेवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।