1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Summer foods: गर्मियों में खुद को तरोताजा और फिट रखने के लिए इन 5 फूड्स का करें सेवन

Summer foods: गर्मियों में खुद को तरोताजा और फिट रखने के लिए इन 5 फूड्स का करें सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 06, 2021 04:28 pm IST,  Updated : Mar 06, 2021 04:29 pm IST

गर्मियों में खुद को तरोताजा और फिट रखना एक बड़ी चुनौती होती है। कुछ भी उल्टा-सीधा खाने से कई तरह की परेशानी होती है।

गर्मियों में खाएं ये...- India TV Hindi
गर्मियों में खाएं ये फूड्स  Image Source : INSTAGRAM/SIMONA_UNASOFFITTAPERDUE

गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लोगों को खाने-पीने की चिंता भी सताने लगती है। गर्मी में क्या खाना सही है और क्या नहीं? ये सवाल सभी के मन में होता है। क्योंकि इस मैसम में खाने को लेकर जरा सी भी लापरवाही से लोग बीमार हो सकते हैं। अगर आप भी इस चीज को लेकर कंफ्यूज हैं तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं। आज हम आपको बताएंगे गर्मियों में खुद को तरोताजा और फिट रखने के लिए 5 ऐसे फूड्स के बारे में जिन्हें आप इस सीजन में बेझिझक खा सकते हैं। 

चाहते हैं बढ़ा वजन घटाना तो बिल्कुल ना खाएं ये 4 फल, वरना पूरी मेहनत पर फिर जाएगा पानी

गर्मियों में डिहाईड्रेशन और विटामिन, मिनरल्स की कमी से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स 

टमाटर 

tomato
Image Source : INSTAGRAM/YONAFOODLIFEटमाटर 

टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा इनमें लाइकोपीन जैसे फायदेमंद फाइटोकैमिकल्स भी होते हैं, जो कैंसर जैसी क्रोनिक डिजीज को ठीक करने में मदद करते हैं। 

तोरई 

torai
Image Source : INSTAGRAM/KIRANRATHOR.08तोरई 

गर्मियों के मौसम में तोरई की सब्जी जरूर खाएं। तोरई में पेक्टिन नाम का फाइबर होता है जो दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है। ये कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करता है। 

दही 

curd
Image Source : INSTAGRAM/MMMYUUUUU_दही 

प्रोटीम से भरपूर दही गर्मियों के दिनों में आपको अंदर से ठंडा रखने का काम करता है। दही में पाया जाने वाला प्रोटीन पेट को भरा रखता है और इससे खाने के बाद बहुत देर तक भूख नहीं लगती है। इस तरह आप कुछ भी अनहेल्दी खाने से बच जाते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स होता है जो पाचन तंत्र को सही रखता है। 

हाइट बढ़ाने के सबसे जबरदस्त और असरदार तरीके: स्वामी रामदेव से जानिए लंबाई बढ़ाने का आयुर्वेदिक Diet Chart

तरबूज 

watermellon
Image Source : INSTAGRAM/JESSYSNEWLIFEतरबूरज 

तरबूज गर्मियों में शरीर को ठंडा करने और डिहाइड्रेशन दूर करने का काम करता है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है और इसे खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती है। तरबूज में लाइकोपीन भी होता है जो स्किन को धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है। 

Benefits Of Mustard Oil: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए खाने में इस्तेमाल करें सरसों का तेल, कई तरह से है फायदेमंद

संतरा

ORNAGE
Image Source : INSTAGRAM/ANIMALSFREAK21संतरा 

संतरें में भरपूप मात्रा में पोटैशियम होता है जो गर्मियों के मौसम में बॉडी के लिए जरूरी माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मियों में पसीने के जरिए पोटैशियम बाहर निकल जाता है जिससे मांसपेशियों में ऐंठन होने की संभावना बढ़ जाती है। इस मौसम में संतरा खाने से बॉडी में पोटैशियम की जरूरी मात्रा बनी रहती है। संतरे में 80 फीसदी जूस होता है जो आपको हाइड्रेटेड रखता है। 

यहां पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें- 

Green Apple Benefits: डायबिटीज कंट्रोल करने और आंखों की रोशनी के लिए करें हरे सेब का सेवन, जानें 6 बड़े फायदे

Fatigue Causes: दिनभर थकान महसूस करने और नींद ना आने के पीछे हो सकते हैं ये 10 कारण, ऐसे करें बचाव

डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए? ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर हैं ये 10 फूड्स, डाइट में करें शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।