Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. घटाना चाहते हैं वजन, तो बस सुबह पीना शुरू कर दें काली किशमिश का पानी, महीने भर में पिघल जाएगी चर्बी

घटाना चाहते हैं वजन, तो बस सुबह पीना शुरू कर दें काली किशमिश का पानी, महीने भर में पिघल जाएगी चर्बी

Written By: Ritu Raj Published : Nov 15, 2025 06:30 am IST, Updated : Nov 15, 2025 06:30 am IST

काली किशमिश का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। ऐसे में यहां जानेंगे काली किशमिश का पानी कैसे वेट लॉस में कारगर है।

काली किशमिश का पानी पीने के फायदे- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK काली किशमिश का पानी पीने के फायदे

मोटापा इन दिनों एक बहुत आम समस्या बन गई है। इस समस्या से ज्यादातर यंगस्टर्स परेशान हैं। गलत खान-पान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल वजन बढ़ने की वजह बन रहा है। ऐसे में वजन घटाने के लिए लोग तमाम तरह के टिप्स अपना रहे हैं। घंटों जिम में भी पसीना बहा रहे हैं लेकिन वजन कम होने का नाम नहीं ले रहा। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो काली किशमिश का पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। काली किशमिश में आयरन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल शुगर की भरपूर मात्रा होती है जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाती है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं काली किशमिश का पानी पीने से सेहत को क्या क्या फायदे मिलता है।

वेट लॉस में कैसे कारगर है काली किशमिश का पानी

काली किशमिश डाइट्री फाइबर से भरपूर होती है। जब आप इसे भिगोकर खाते हैं और इसका पानी पीते हैं, तो फाइबर आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं और अनहेल्दी स्नैकिंग से बचते हैं। अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं तो काली किशमिश का पानी पिएं।

काली किशमिश का पानी पीने के फायदे

एनीमिया

काली किशमिश आयरन और कॉपर से भरपूर होती है, जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करती है। इसका नियमित सेवन हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने और एनीमिया को दूर करने में सहायक हो सकता है।

पाचन में सुधार

इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो कब्ज और गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह पेट को साफ रखने और आंतों की गति को बेहतर बनाने में सहायक है।

लिवर डिटॉक्स

रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन लिवर को साफ करने और शरीर से विषाक्त पदार्थों (Toxins) को बाहर निकालने में मदद कर सकता है।

इम्यूनिटी

काली किशमिश में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को मजबूत बनाते हैं, जिससे आप सर्दी, खांसी और अन्य बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement