1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या डायबिटीज ठीक हो सकती है? जान लीजिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

क्या डायबिटीज ठीक हो सकती है? जान लीजिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 14, 2025 12:50 pm IST,  Updated : Nov 14, 2025 12:50 pm IST

डायबिटीज के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होते जा रही है। यंगस्टर्स भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या डायबिटीज को ठीक किया जा सकता है या नहीं। एक्सपर्ट से जानेंगे मधुमेध ठीक हो सकता है या नहीं।

क्या डायबिटीज ठीक हो सकती है- India TV Hindi
क्या डायबिटीज ठीक हो सकती है Image Source : FREEPIK

डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। युवा भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। मौजूदा वक्त में 12 फीसदी लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। ऐसे में मधुमेह (Diabetes) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। यह दिन सर फ्रेडरिक बैंटिंग के जन्मदिन को चिह्नित करता है, जिन्होंने 1921 में इंसुलिन की सह-खोज की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों की संख्या पिछले कुछ सालों में इतनी तेजी से क्यों बढ़ी है। दरअसल खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण डायबिटीज के मरजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि क्या डायबिटीज को ठीक किया जा सकता है? फोर्टिस अस्पताल में एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार और प्रमुख, डॉ. राकेश कुमार प्रसाद से जानेंगे कि डायबिटीज को ठीक किया जा सकता है या नहीं।

क्या कहते हैं डॉ. राकेश कुमार प्रसाद

डॉ. राकेश कुमार प्रसाद का कहना है कि डायबिटीज को बिल्कुल ठीक किया जा सकता है लेकिन ये दो चीजों पर निर्भर करता है। पहला कि डायबिटीज बहुत लंबे समय से न हो। अगर किसी मरीज को साल दो साल से टाइप-2 टायबिटीज है तो उसे बिल्कुल ठीक किया जा सकता है। इसके लिए मरीज को खान-पान समेत अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है। दूसरा डायबिटीज को तब ठीक किया जा सकता है जब कोई मरीज पिछले एक साल में अपनी बॉडी वेट का 10 फीसदी से ज्यादा वेट लॉस कर चुका है।

कब होता है डायबिटीज

डायबिटीज तब होती है जब आपका शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है, या जो इंसुलिन बनाता है उसे ठीक से उपयोग नहीं कर पाता है। इंसुलिन एक हार्मोन है जो रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) को कोशिकाओं में ऊर्जा के लिए इस्तेमाल करने में मदद करता है। डायबिटीज भी दो प्रकार के होते हैं।

टाइप 1 डायबिटीज (Type 1 Diabetes)

यह एक ऑटोइम्यून स्थिति है। इसमें, शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से पैनक्रियाज में इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं को नष्ट कर देती है। इसका कारण अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसमें जेनेटिक फैक्टर्स और वायरल संक्रमण शामिल हो सकते हैं।

टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes)

यह सबसे आम प्रकार है। इसमें, शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति ठीक से प्रतिक्रिया नहीं करती हैं, और समय के साथ अग्न्याशय पर्याप्त इंसुलिन बनाना कम कर देता है। इसका मुख्य कारण खराब जीवनशैली है।

डायबिटीज के लक्षण

बार-बार पेशाब आना (खासकर रात में)

बहुत प्यास लगना

ज्यादा भूख लगना

अचानक वजन कम होना

थकान और कमजोरी महसूस होना

आंखों में धुंधलापन या नज़र कमजोर होना

घावों का धीरे-धीरे भरना

बार-बार संक्रमण होना

हाथों और पैरों में झुनझुनाहट या सुन्नपन

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।