1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज करें इन चीजों का सेवन, जल्द ही ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

डायबिटीज के मरीज करें इन चीजों का सेवन, जल्द ही ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 05, 2021 12:21 pm IST,  Updated : May 06, 2021 06:06 am IST

लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ मेडिकेशन से मधुमेह में काफी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक चीजों का सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों...- India TV Hindi
डायबिटीज के मरीजों करें इन 5 चीजों का सेवन, नैचुरल तरीके से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल Image Source : FREEPIK

मधुमेह एक आम समस्या है। जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। डायबिटीज शरीर में ब्लड शुगर और इंसुलिन के स्तर को प्रभावित करता है। कुछ लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ मेडिकेशन से काफी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक चीजों का सेवन कर सकते हैं। 

हर्बल चीजों का सेवन करके ब्लड शुगर को जड़ से खत्म नहीं  किया जा सकता है बल्कि इसे कंट्रोल करने में पूरी मदद मिलती  है। जानिए ऐसी ही कुछ चीजों को बारे में जिनता सेवन करने से आप डायबिटीज टाइप 2 से लाभ मिलेगा। 

फेफड़ों को रखना चाहते हैं मजबूत, बस डाइट में शामिल करें ये 5 हर्बल चीजें

डायबिटीज के मरीजों करें इन 5 चीजों का सेवन, नैचुरल तरीके से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल
Image Source : FREEPIKडायबिटीज के मरीजों करें इन 5 चीजों का सेवन, नैचुरल तरीके से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

 
एलोवेरा
एलोवेरा का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल स्किन केयर के तौर पर करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि इसके स्वास्थ्य लाभ भी है। इसका सेवन करके आप टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। 

एलोवेरा में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो अग्न्याशय में बीटा कोशिकाओं की रक्षा और मरम्मत में मदद कर सकता है जो इंसुलिन का उत्पादन करते हैं। रोजाना सुबह जूस के तौर पर इसका सेवन कर सकते हैं।  

डायबिटीज के मरीजों करें इन 5 चीजों का सेवन, नैचुरल तरीके से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल
Image Source : INSTAGRAM/RAJJOS.KITCHENNडायबिटीज के मरीजों करें इन 5 चीजों का सेवन, नैचुरल तरीके से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

मेथी
मेथी में सोडियम, जिंक, फॉस्फोरस, फॉलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे मिनरल्स और विटामिन ए, बी और सी भी पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर्स, प्रोटीन, स्टार्च, शुगर, फॉस्फोरिक एसिड जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के अलावा वजन कम कर, बीपी कंट्रोल करने के साथ कई बीमारियों से बचाव करती है। मेथी का सेवन करने के लिए रात को एक गिलास में 1 चम्मच मेथी डालकर भिगो दें। सुबह इसका पानी पी लें। इसके अलावा आप मेथी को अंकुरित करके खा सकते हैं। 

डायबिटीज के मरीजों करें इन 5 चीजों का सेवन, नैचुरल तरीके से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल
Image Source : FREEPIKडायबिटीज के मरीजों करें इन 5 चीजों का सेवन, नैचुरल तरीके से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

दालचीनी
दालचीनी  मिठाईयों, बैक़्ड फूड्स के साथ-साथ कई रेसिपी को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। यह मसालों में काफी फेमस है। दालचीनी आपके ग्लूकोज को कंट्रोल करने के साथ दिल को हेल्दी रखता है। इसके साथ ही पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है। आप रोजाना इसका सेवन किसी न किसी रूप में कर सकते हैं। आप चाहे तो इसका चाय बनाकर पी सकते हैं।  दालचीनी की चाय बनाने के लिए एक पैन में 1 कप पानी में आधा1 चम्मच दालचीनी डालकर गर्म कर लें। इसके बद इसका सेवन करे। 

डायबिटीज के मरीज ऐसे करें नीम का सेवन, ब्लड शुगर लेवल रहेगा नॉर्मल

गुड़मार
इसमें जिम्नेमिक एसिड, जिम्नेमासाइड्स, एन्थ्राक्विनोन, फ्लेवोन, हेंट्रिएकॉन्टेन, पेंटाट्रिएकॉन्टेन, फाइटिन, रेजिन, टार्टिन, रेजिन, फॉर्मिक एसिड, ब्यूटिरिक एसिड, ल्यूपॉल और अल्कालॉइड जैसे जिमनाइन, जो इसे एंटीडायबिटिक गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन आप खाली पेट कर सकते हैं्। इसके लिए सुबह 4-5 पत्तियों को खा लें। इसके अलावा दोपहर और रात के खाने के आधे घंटे बाद पानी के साथ एक चम्मच पीसा हुआ गुड़मार के पत्ते खा सकते हैं। 

डायबिटीज के मरीजों करें इन 5 चीजों का सेवन, नैचुरल तरीके से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल
Image Source : FREEPIKडायबिटीज के मरीजों करें इन 5 चीजों का सेवन, नैचुरल तरीके से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

अदरक 
अदरक का इस्तेमाल हजारों सालों से औषधि के रूप में किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल पाचन तंत्र को ठीक रखने के साथ इंफ्लामेंट्री संबंधी समस्याओं के लिए किया जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार अदरक का सेवन करने से ब्लड शुगर को भी कंट्रोल किया जा सकता है। क्योंकि इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो बॉडी में इंसुलिन की मात्रा बढ़ा देते हैं। इसका सेवन आप अदरक की चाय के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा अदरक पाउडर या फिर कच्ची ही सेवन कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।