1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना करें इन 3 चीजों का सेवन, ब्लड शुगर-वजन कंट्रोल होने के साथ पाचन तंत्र रहेगा फिट

रोजाना करें इन 3 चीजों का सेवन, ब्लड शुगर-वजन कंट्रोल होने के साथ पाचन तंत्र रहेगा फिट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 07, 2021 08:42 pm IST,  Updated : Apr 07, 2021 08:43 pm IST

जानें ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जिनका सेवन करने से आप लाइफस्टाइल संबंधी हर समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

रोजाना करें इन 3 फलों का सेवन, ब्लड शुगर-वजन कंट्रोल होने के साथ पाचन तंत्र रहेगा फिट- India TV Hindi
रोजाना करें इन 3 फलों का सेवन, ब्लड शुगर-वजन कंट्रोल होने के साथ पाचन तंत्र रहेगा फिट Image Source : FREEPIK

सुबह की भागदौड़ भरे समय पर हमारा पास इतना समय नहीं होता है कि हेल्दी ब्रेकफास्ट खाए। जल्दी-जल्दी में पेट भरने के लिए कुछ भी खा लेते है। जिससे आपकी भूख तो शांत हो जाती है लेकिन पोषक तत्व शरीर को कितना मिला। इस बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचते हैं। जिसके चलते आने वाले समय में कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के कारण अधिकतर लोगों को मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या फिर पेट संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नॉर्मल से लगने वाली इन बीमारियों को अगर समय रहते कंट्रोल नहीं किया गया तो कई खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए जरूरी हैं कि आप अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल करके आसानी से हर बीमारी से कोसों दूर रहे। जानिए ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जिनका सेवन करने से आप लाइफस्टाइल संबंधी हर समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुला राज, आप भी ऐसे पा सकते हैं टोंड बॉडी

पपीता, PAPAYA
Image Source : FREEPIKपपीता

पपीता

पपीता में अधिक मात्रा में विटामिन सी, फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं के साथ-साथ वजन, कोलेस्ट्राल, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ-साथ कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी बचाता है।  

संतरा
Image Source : FREEPIKसंतरा

संतरा
विटामिन सी से भरपूर संतरा में बहुत ही कम मात्रा में शुगर होती है। इसके साथ ही इसमें  विटामिन ए, बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, फाइबर आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से गठिया, ब्लड शुगर,  कोलेस्ट्राल कम करने, पाचन तंत्र, वजन कम करने के साथ-साथ उम्र बढ़ाने में मदद करता है। 

तेजी से वजन घटाने और पेट अंदर करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, जल्द कम होगा मोटापा

आंवला
Image Source : FREEPIKआंवला

आंवला
आंवला औषधिय गुणों से भरपूर होता है। रोजाना सिर्फ 1 आंवला का सेवन करने से आप कई बीमारियों से कोसों दूर रह सकते हैं। आंवला में  भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए, बी, पोटैश‍ियम, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, डाययूरेटिक एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं। जो आपके डायबिटीज कंट्रोल करने के साथ-साथ इम्यूनिटी बूस्ट करने और दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है।

तेजी से लंबाई बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, जल्द दिखेगा असर 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।