1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. महिलाओं में थायराइड की परेशानी को ठीक करेंगे ये एक्यूप्रेशर प्वाइंट और योगासन

महिलाओं में थायराइड की परेशानी को ठीक करेंगे ये एक्यूप्रेशर प्वाइंट और योगासन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 25, 2020 10:45 am IST,  Updated : Apr 25, 2020 11:40 am IST

स्वामी रामदेव के अनुसार अभी तक ऐसा माना जाता है कि थायराइड को जड़ से ठीक नहीं किया जा सकता है, लेकिन आपको बता दें कि योग से हमेशा के लिए थायराइड की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

थायराइड की समय्या तेजी से बढ़ती जा रही है लेकिन पुरुषों के महिलाओं को थायराइड होने ​की आशंका कई गुना ज्यादा है। थायरायड ग्रंथि में इन हार्मोन्स के कम या अधिक बनने पर दिक्कतें शुरू होती हैं। इनके कम बनने के कारण शरीर मोटा या फिर पतला होने लगता है।थायराइड दो प्रकार का होता है, एक हाइपरथायराइडिज्‍म और दूसरा हाइपोथायराइडिज्‍म।

स्वामी रामदेव के अनुसार अभी तक ऐसा माना जाता है कि थायराइड को जड़ से ठीक नहीं किया जा सकता है, लेकिन आपको बता दें कि योग से हमेशा के लिए थायराइड की समस्‍या से छुटकारा पाया जा सकता है। 

थायराइड से निजात पाने के लिए योगासन

  • सूर्य नमस्कार- वैसे तो सूर्य नमस्कार हर किसी को करना चाहिए। इससे पूरा शरीर में एनर्जी भरी रहती हैं। इसके साथ थायराइड से भी निजात मिलता है।
  • कपालभाति- इससे शरीर का  इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसके साथ ही शरीर से विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते हैं। इसे रोजाना 10-15 मिनट करें।
  • उज्जयी- इस आसन को रोजाना  7 से 11 बार करें। 
  • सिंहासन- इस आसन को करने से थायराइड जल्द सही हो जाता है। इसे रोजाना 7 से 11 बार करें।
  • सर्वांगासन- इसे 1 से 5 मिनट करें। इस आसन को करने से दिमाग तेज होने के साथ-साथ मन को शांति मिलती है। इसके साथ ही थायराइड से निजात दिलाने में फायदेमंद है।
  • हलासन- सर्वांगासन करने के बाद  2-3 मिनट इस योगासन को  करें। कमर और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। हाथों को मजबूती आने के साथ थायराइड से निजात मिलता है।

एक्यूप्रेशर प्वांइट

स्वामी रामदेव के अनुसार अंगूठे की नीचे हथेली के ऊपर की जगह को दबाएं। इससे पूरे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा।

एसिडिटी को छूमंतर करना है तो इन फूड्स का कीजिए सेवन, न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानें तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।