1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हर रोज इस समय खाएं एक कटोरी अनार, कई गुना मजबूत बन सकता है आपका इम्यून सिस्टम

हर रोज इस समय खाएं एक कटोरी अनार, कई गुना मजबूत बन सकता है आपका इम्यून सिस्टम

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 26, 2025 01:24 pm IST,  Updated : Feb 26, 2025 01:24 pm IST

क्या आप जानते हैं कि अनार में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए कितने ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं?

सेहत के लिए वरदान अनार- India TV Hindi
सेहत के लिए वरदान अनार Image Source : FREEPIK

अनार में विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। इस तरह के पोषक तत्वों की वजह से अनार को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। जो लोग रेगुलरली अनार का सेवन करते हैं, वो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार बनने से बच सकते हैं। आइए अनार खाने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं।

किस समय खाना ज्यादा फायदेमंद?

अनार को ब्रेकफास्ट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। सुबह-सुबह एक कटोरी अनार खाना आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो हर रोज नाश्ते में एक कटोरी अनार खाना शुरू कर दीजिए और महज कुछ ही हफ्तों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।

बूस्ट करे इम्यून सिस्टम

अनार में पाए जाने वाले तत्व आपकी कमजोर इम्यूनिटी को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। अगर आप कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, तो आपको अनार को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनार को दिल की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है।

सेहत के लिए वरदान से कम नहीं

क्या आप जानते हैं कि आप रेगुलरली अनार का सेवन कर अपनी गट हेल्थ को भी काफी हद तक सुधार सकते हैं? कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अपने डेली डाइट प्लान में अनार को शामिल कर सकते हैं। अनार आपकी मेमोरी को इम्प्रूव करने में भी कारगर साबित हो सकता है। अनार आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा की रंगत को सुधारने का काम भी कर सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।