1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बर्फ की तरह पेट को कर देगा ठंडा! पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है ये पत्ता

बर्फ की तरह पेट को कर देगा ठंडा! पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है ये पत्ता

 Published : Mar 20, 2024 10:01 am IST,  Updated : Mar 20, 2024 10:31 am IST

Betel leaves benefits: पान सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये पाचन क्रिया को तेज करने और फिर पाचन क्रिया के काम काज को बेहतर बनाने में मददगार है। आइए, जानते हैं इनके खास गुणों के बारे में।

Betel Leaves benefits- India TV Hindi
Betel Leaves benefits Image Source : SOCIAL

Betel leaves benefits: मुंह से जुड़ी समस्या हो या फिर पेट से जुड़ी पान खाना आपके पाचन क्रिया को ठीक करने में कारगर तरीके से काम कर सकता है। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि पान के पत्ते की प्रकृति गर्म है लेकिन, जिस तरह से इसका असर होता है इससे पेट ठंडा होता है। दरअसल, ये पित्त को कम करता है और पाचन क्रिया तो संतुलित करता है। इसके अलावा पान एक ऐसी चीज है जो कि पेट के पीएच को बैलेंस करने में मददगार है जिससे आप अपने आप कई समस्याओं से बच सकते हैं। तो, आइए जानते हैं पेट के लिए पान खाने के फायदे।

पाचन तंत्र के लिए क्यों फायदेमंद है पान

पान खाते समय चबाने की क्रिया लार ग्रंथियों को उत्तेजित करने में मदद करती है। इससे लार का प्रोडक्शन होता है जिसमें कुछ ऐसे एंजाइम होते हैं जिससे भोजन ठीक से टूट जाते हैं और इन्हें पचना आसान होता है। यह अच्छे पाचन में सहायता करता है। पान के पत्ते कब्ज से राहत दिलाने में भी बहुत कारगर होते हैं। इस प्रकार से ये पाचन तंत्र के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है।  

इन दिनों सड़क पर बिछे नजर आते हैं ये औषधीय फूल, कई समस्याओं में होता है इस्तेमाल

पेट के लिए पान खाने के फायदे

1. पेट ठंडा करता है

पेट के लिए पान खाने के फायदे कई हैं। पहले तो ये पेट को ठंडा करता है और इसके पीएच को बेहतर बनाता है। जब आप पान खाते हैं तो पेट के अस्तरों की हीलिंग होती है। दूसरा, इसका अर्क डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाता है जिससे मल के साथ पेट की गर्मी बाहर हो जाती है। इस प्रकार से एसिडिटी और अपच समेत कई समस्याओं को कम करने में पान का सेवन फायदेमंद है। 

Betel Leaf benefits
Image Source : SOCIALBetel Leaf benefits

जानें ब्रह्म मुहूर्त में उठना सेहत के लिए क्यों माना जाता है लाभकारी, फायदे करेंगे हैरान

2. एंटीबैक्टीरियल है पान

पान एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है और इसका सेवन पेट के बैक्टीरिया को मारता है। इसके अलावा ये पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है जिससे आप पाचन क्रिया से जुड़ी कई समस्याओं से बचे रहते हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको पान का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप इसे सौंफ के साथ उबालकर इसकी चाय की तरह से ले सकते हैं या फिर इसे ऐसे भी खा सकते हैं।  

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।