1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्लैक फंगस के छह लक्षण, पहचान और बचाव के लिए एम्स ने जारी की गाइडलाइन्स

ब्लैक फंगस के छह लक्षण, पहचान और बचाव के लिए एम्स ने जारी की गाइडलाइन्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 20, 2021 12:52 pm IST,  Updated : May 20, 2021 01:57 pm IST

ब्लैक फंगस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच एम्स ने गाइडलाइन जारी की है। जिसमें आप ब्लैक फंगस की पहचान और इसका इलाज कर सकते हैं।

ब्लैक फंगस को लेकर एम्स ने जारी की गाइडलाइन्स, जानिए कैसे करें पहचान और बचाव- India TV Hindi
ब्लैक फंगस को लेकर एम्स ने जारी की गाइडलाइन्स, जानिए कैसे करें पहचान और बचाव Image Source : PIXABAY.COM

कोरोना महामारी के बीच ब्लैक फंगस की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है।महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों में ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। यह आंखों, दिमाग पर बुरा असर डालने के साथ-साथ लोगों की जान भी ले रहा है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच एम्स ने गाइडलाइन जारी की है। जिसमें आप ब्लैक फंगस की पहचान और इसका इलाज कर सकते हैं। 

इन मरीजों को ब्लैक फंगल का अधिक खतरा

  • कोरोना से संक्रमित गंभीर मरीज तो ऑक्सीजन सपोर्ट में है। 
  • डायबिटीज के मरीज जो अधिक मात्रा में स्टेरॉयड और Tocilizumab की दवा का सेवन कर रहे हैं। 
  • कैंसर का इलाज करा रहे लोगों में ब्लैक फंगस का खतरा अधिक है। 
  • किसी अन्य पुरानी से पुरानी गंभीर बीमारी से ग्रसित है। 

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करेगा आंवला, डायबिटीज के मरीज ऐसे करें सेवन

ऐसे करें ब्लैक फंगस की पहचान

  • अगर किसी व्यक्ति के नाक से खूम बहना, काला से कुछ निकलना या फिर पपड़ी जमना
  • चेहरे का सुन्न हो जाना
  • दांतों का गिरना या फिर मुंह के अंदर सूजन
  • मुंह खोलने में दिक्कत
  • कुछ भी खाने के बाद चबाने में दिक्कत
  • नाक का बंद होना
  • सिर दर्द के साथ आंखों में दर्द
  • आंखों का लाल होना
  • आंखों की रोशनी कम हो जाना
  • आंखों को खोलने बंद करने में समस्या

कोरोना के कारण आंखें हो गई हैं लाल? स्वामी रामदेव से जानिए इंफेक्शन का आयुर्वेदिक इलाज

लक्षण दिखें तो ऐसे करें बचाव

  • अगर आपको ब्लैक फंगस के कोई भी लक्षण नजर आते हैं तो आर तुंरत ईएनटी के डॉक्टर से संपक करे। 
  • ब्लड शुगर की समस्या है तो रोजाना उसे टेक करे
  • डॉक्टर की सलाह से सीटी स्कैन या फिर एमआईआर कराएं। 
  • स्टेरॉयड लेने से बचे। इसके साथ ही बिना डॉक्टर की सलाद के कोई भी दवा ना लें। 
  • अच्छी तरह से ट्रीटमेंट का ध्यान रखें। दवाओं को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करे।  
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।