1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्यों आती है हड्डियों से चटखने की आवाज, इस चीज की हो सकती है कमी

क्यों आती है हड्डियों से चटखने की आवाज, इस चीज की हो सकती है कमी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 18, 2023 07:52 am IST,  Updated : Nov 18, 2023 07:52 am IST

Bone Cracking Sound: कई बार लोगों के उठते, बैठते या फिर चलते वक्त हड्डियों से चटकने की आवाज आती है। उम्र के साथ-साथ जोड़ों के कार्टिलेज खराब होने लगते हैं, जिसकी वजह से चट-चट की आवाज आती है। अगर आवाज के साथ दर्द भी है तो ये गंभीर बात हो सकती है।

Bones Sound- India TV Hindi
हड्डियों से आवाज आना Image Source : INDIA TV

Bones Sound Problem: क्या आपके चलने-फिरने या बैठने में हड्डियों से चटखने की आवाज आती है। अगर ऐसा है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। हड्डियों से चटखने की आवाज आना किसी बीमारी को भी इशारा हो सकता है। इसे नज़रअंदाज करना सेहत पर भारी प़ॉ सकता है। हड्डियों का चटकना शरीर में समस्या का संकेत हो सकता है। अगर ये आवाज कभी-कभी आती है तो ठीक है, लेकिन रोजाना और हर वक्त ऐसा महसूस हो तो ये कमजोर हड्डियों की ओर इशारा है। ऐसे में आपको गठिया जैसी बीमारी हो सकती है।

हड्डियों से चटकने की आवाज क्यों आती है 

डॉक्टर्स का मानना है कि उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों के कार्टिलेज खराब हो जाते हैं। जिससे चलने-फिरने में हड्डियां आवाज पैदा करती हैं। हालांकि कई बार जोड़ों में दर्द और सूजन होने पर भी ऐसा हो सकता है। जिन लोगों की सर्जरी हुई होती है उनकी हड्डियों से भी चटखने की आवाज आती है। कई बार चोट लगने के बाद भी ऐसा होता है। अगर हड्डियों से आवाज आती है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

हड्डियों से चटखने की आवाज, हो सकती है ये बीमारी

मांसपेशियों को नुकसान- कई रिसर्च में ये पाया गया है कि मांसपेशियों में खिंचाव होने पर भी हड्डियों से चटकने की आवाज आने लगती है। अगर आपकी मांसपेशियों में स्ट्रेस है तो ये समस्या हो सकती है।

कार्टिलेज का नुकसान- बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों से चटकने की आवाज आने लगती है। आपको मोटे जोड़ों की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में हड्डियों से और दूसरे जॉइंट से आवाज आने लगती है।
गठिया- जिन लोगों को गठिया की बीमारी होती है उनकी हड्डियों के जॉइंट्स खराब होने लगते हैं। गठिया होने पर कार्टिलेज खत्म हो जाता है और हड्डियों से चटखने की आवाज आने का खतरा रहता है।
कैल्शियम की कमी- अगर शरीर में कैल्शियम की कमी है तो हड्डियों से कट-कट की आवाज आने का खतरा बढ़ जाता है। इससे जॉइंट्स में बबल बनने लगते हैं जो चलने में फटते हैं। कैल्शियम के साथ आयरन और विटामिन सी की भी कमी हो सकती है।

कैसे करें बचाव

  • अगर आपको हर वक्त हड्डियों से चटखने की आवाज आती है तो सबसे पहले अपना फिजिकल चेकअप जरूर करवा लें।
  • रोजाना एक्सरसाइज करें और फिजिकली एक्टिव रहें।
  • स्ट्रैचिंग से काफी आराम मिलता है दिन में ऐसा करते रहें।
  • खुद को कूल और तनाव को दूर रहें दिमाग को शांत रखें।
  • खूब पानी पिएं और जोड़ों की एक्सरसाइज करते रहें।
  • कैल्शियम, विटामिन सी और आयरन से भरपूर चीजें खाएं।

डायबिटीज में धड़ाम गिरेगा ब्लड शुगर, हफ्ते भर पी लें पनीर के फूल का ये पानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।