1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या डायबिटीज में साबूदाना खा सकते हैं, जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्पर्ट, कितना है साबूदाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स

क्या डायबिटीज में साबूदाना खा सकते हैं, जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्पर्ट, कितना है साबूदाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 27, 2026 06:26 am IST,  Updated : Mar 27, 2026 06:27 am IST

Sabudana In Diabetes: व्रत में लोग साबूदाना काफी खाते हैं, लेकिन क्या डायबिटीज के मरीज के लिए साबूदाना खाना सही है। साबूदाने का कितना ग्लाइसेमिक इंडेक्ट होता है और क्या शुगर में साबूदाने की चीजें खा सकते हैं। आइये जानते हैं।

डायबिटीज में साबूदाना खा सकते हैं क्या- India TV Hindi
डायबिटीज में साबूदाना खा सकते हैं क्या Image Source : FREEPIK

साबूदाना फलाहार का अहम भोजन है। व्रत में लोग साबूदाने से बनी खिचड़ी, वड़ा, पापड़ और दूसरी स्वादिष्ट डिश खाते हैं। साबूदाने को कुछ लोग चावल नहीं मानते, लेकिन कुछ लोग इसे व्रत वाले चावल कहते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या शुगर के मरीज साबूदाना खा सकते हैं। कई बार लोगों को पता ही नहीं होता कि साबूदाना खाने से शरीर पर क्या असर होगा। जो लोग इसे चावल नहीं मानते हैं वो इसके जमकर सेवन करने लगते हैं। ऐसे में अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ये जानना बहुत जरूरी है कि डायबिटीज में साबूदाना खा सकते हैं या नहीं खा सकते हैं?

साबूदाना का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कितना होता है?

डॉक्टर आलोक जोशी (सीनियर डायरेक्टर, डायबिटीज़ एंड मेटाबॉलिक डिज़ीज़, मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग) के अनुसार साबूदाना का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) काफी हाई होता है, जो लगभग 70–85 के बीच माना जाता है। इसका मतलब है कि यह तेजी से ब्लड शुगर बढ़ा सकता है।

क्या डायबिटीज के मरीज साबूदाना खा सकते है?

साबूदाना मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट (स्टार्च) से भरपूर होता है और इसमें फाइबर या प्रोटीन बहुत कम होता है। इसलिए इसे डायबिटीज के मरीज को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। शुगर में साबूदाना खाना पूरी तरह से मना है। इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है और लंबे समय तक पेट भरा नहीं रहता, बार-बार भूख लग सकती है। 

डायबिटीज में साबूदाना कैसे खाएं, जिससे कम नुकसान हो?

  1. साबूदाना खा रहे हैं तो सीमित मात्रा में खाएं। एक बार में बहुत ज्यादा साबूदाना खाने से बचें।
  2. प्रोटीन के साथ मिलाकर खाएं जैसे मूंगफली, दही या पनीर इसके साथ शामिल करें। इससे शुगर का असर धीमा होता है।
  3. साबूदाना में फाइबर एड कर लें। जैसे हरी सब्जियों के साथ साबूदाना खिचड़ी बनाएं।
  4. खाली पेट साबूदाना न खाएं, इससे शुगर स्पाइक का खतरा ज्यादा होता है।
  5. व्रत में साबूदाना खाते वक्त सावधानी जरूरी, इसलिए फास्टिंग के दौरान लोग अधिक मात्रा में साबूदाना खा लेते हैं, जिससे शुगर अचानक बढ़ सकती है।

किन लोगों को साबूदाना नहीं खाना चाहिए?

  • जिनकी शुगर पहले से अनियंत्रित है
  • जो इंसुलिन या दवाइयों पर हैं
  • ओवरवेट या इंसुलिन रेजिस्टेंस वाले लोग

साबूदाना स्वादिष्ट जरूर है, लेकिन डायबिटीज में इसे खाने से बचना चाहिए। अगर कभी-कभार साबूदाना खा रहे हैं तो बहुत संतुलित मात्रा में ही लेना चाहिए। बेहतर होगा कि डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के अनुसार ही इसे डाइट में शामिल करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।