1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वॉक करने से बैड कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो सकता है? जानें इसकी सच्चाई

वॉक करने से बैड कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो सकता है? जानें इसकी सच्चाई

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 10, 2025 10:00 am IST,  Updated : Mar 10, 2025 06:30 pm IST

Walking in High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में अनहेल्दी फैट और ट्राइग्लिसराइड को कम करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में क्या वॉक करना काम आ सकता है? जानते है

बैड कॉलेस्ट्रॉल - India TV Hindi
बैड कॉलेस्ट्रॉल Image Source : SOCIAL

आज कल लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है डाइट और एक्सरसाइज की कमी। दरअसल, डाइट में अनहेल्दी फैट का सेवन और ट्राइग्लिसराइड वाले फूड्स शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह बन सकते हैं। ऐसे में एक्सरसाइज करना आपको इस समस्या से बचने में मदद कर सकता है। लेकिन, आज हम बात सिर्फ हाई कोलेस्ट्रॉल में वॉक की करेंगे कि कैसे, ये आपके लिए इस समस्या में काम कर सकता है और इसे करने के फायदे क्या हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल में वॉकिंग है फायदेमंद

जब आप वॉक करते हैं तो इसका असर शरीर की हर मांसपेशियों पर पड़ता है। इससे मांसपेशियों पर जोर पड़ता है और लगातार वॉक करना शरीर के फैट और ट्राइग्लिसराइड को पिघलाने में मदद करता है। होता ये है कि जब आप एक तेज गति से वॉक करते हैं तो शरीर से पसीना निकलता है। इससे मांसपेशियों में जमा फैट और ट्राइग्लिसराइड में कमी आती है और लगातार कुछ दिनों तक ऐसा करना इस समस्या को कमी ला सकता है।

बढ़ता है गुड कोलेस्ट्रॉल:

वॉक करना गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। प्रति सप्ताह तीन बार तेज 30 मिनट की सैर आपके गुड कोलेस्ट्रॉल में तेजी ला सकता है। इसकी खास बात ये है कि ये मोटापा कंट्रोल करने के साथ शरीर का मेटाबोलिक रेट बढ़ा देता है। इससे आप जो भी खाते हैं वो तुरंत पच जाता है और इसका वेस्ट भी आपके मांसपेशियों में जमा नहीं होता जिससे की फैट या कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कंट्रोल में रहती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में कितने घंटे करें वॉक?

हाई कोलेस्ट्रॉल में वॉक करने का सही तरीका ये है कि आपको खाने के बाद वॉक करना चाहिए। इसके अलावा आप अपने लिए एक स्पीड तय कर लें कि इतने घंटे में आप इतनी दूरी तक वॉक कर जाएंगे। लगभग हर दिन 45 मिनट तक वॉक करें और ऐसे वॉक करें कि शरीर से पसीना निकलने लगे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।