1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सावधान! फ्रिज में रखे आटे का सेवन भूलकर भी न करें, वरना हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियाँ

सावधान! फ्रिज में रखे आटे का सेवन भूलकर भी न करें, वरना हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियाँ

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 09, 2025 11:40 pm IST,  Updated : Mar 09, 2025 11:40 pm IST

कुछ लोग तो फ्रिज में रखे हुए आटे का इस्तेमाल करते हैं जो कि सबसे ज्यादा नुकासनदेह हो सकता है। पर सोचने वाली बात ये है कि इसका नुकसान है क्या। चलिए जानते हैं।

फ्रिज में रखे आटे का सेवन न करें- India TV Hindi
फ्रिज में रखे आटे का सेवन न करें Image Source : SOCIAL

आज कल लोगों के पास समय की कमी रहती है। ऐसे में कई बार लोग रात में ही आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं और फिर अगले दिन इसकी रोटियां बनाते हैं। दरअसल, इस आटे की रोटी का सेवन आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है। जी हां, इसके अलावा कुछ लोग तो कई दिनों तक फ्रिज में रखे हुए आटे का इस्तेमाल करते हैं जो कि सबसे ज्यादा नुकासनदेह हो सकता है। पर सोचने वाली बात ये है कि इसका नुकसान है क्या।

फ्रिज में रखा आटा खाने के नुकसान-Atta dough in fridge side effects in hindi

  • फंगल इंफेक्शन का कारण बन सकता है: फ्रिज में रखा आटा, फर्मेंटेड हो सकता है यानी इसमें खमीर पैदा हो सकता है जो कि फंगल इंफेक्शन का कारण बनता है। इससे आपके शरीर में एक प्रकार की एलर्जी हो सकती है जो कि लंबे समय तक किसी समस्या का कारण बन सकता है। जैसे मतली और बार-बार होने वाली उल्टी आदि।  

  • पाचन खराब कर सकता है: फ्रिज में रखा आटा, आपके पाचन तंत्र को खराब कर सकता है। ये पेट का मेटाबोलिक रेट के साथ फूड इंफेक्शन का कारण बन सकता है जो कि आंतों में गुड बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा ये आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकता है जो कि दस्त और पेट में इंफेक्शन पैदा कर सकता है।

  • आंतों में इंफेक्शन पैदा कर सकता है: फ्रिज में रखा आटा, आंतों में इंफेक्शन पैदा कर सकता है। इसकी वजह से आपके आंतों का बैक्टीरिया और माइक्रोबायोटा डिस्टर्ब हो सकता है। इससे आपको लंबे समय तक परेशान करने वाली समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि इस आदत को छोड़ दें। जितनी रोटियां बनानी हों उतने ही आटे का इस्तेमाल करें ताकि आप आंतों के इंफेक्शन से बचे रहें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।