1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फर्स्ट स्टेज से थर्ड स्टेज तक कैसे लड़नी है कैंसर से जंग? स्वामी रामदेव से जानिए

फर्स्ट स्टेज से थर्ड स्टेज तक कैसे लड़नी है कैंसर से जंग? स्वामी रामदेव से जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 31, 2020 08:57 am IST,  Updated : Jul 31, 2020 10:37 am IST

कोरोना काल में कैंसर से जूझ रहे लोगों को और भी ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। स्वामी रामदेव ने बताया कि जीवनशैली का स्वास्थ्य पर बहुत प्रभाव पड़ता है।

swami ramdev india tv- India TV Hindi
कैंसर से बचने के लिए स्वामी रामदेव से जानिए योग Image Source : INDIA TV

इस समय पूरा विश्व कोरोना वायरस से जूझ रहा है। लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की अपील की जा रही है। खासकर उन लोगों को, जो पहले से किसी बीमारी से ग्रसित हैं। इस संकट की घड़ी में स्वामी रामदेव इंडिया टीवी के स्पेशल प्रोग्राम में योगा और आयुर्वेद के जरिए स्वस्थ रहने का तरीका बता रहे हैं। आज उन्होंने कैंसर से जंग लड़ने के लिए कारगार आसन बताए हैं। 

कोरोना काल में कैंसर से जूझ रहे लोगों को और भी ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। स्वामी रामदेव ने बताया कि जीवनशैली का स्वास्थ्य पर बहुत प्रभाव पड़ता है। आहार से ही शरीर का स्ट्रक्चर बनता है। इसलिए खानपान अच्छा होना चाहिए। मोटापा और लो इम्युनिटी और कैफीन का ज्यादा इस्तेमाल भी कैंसर का कारण हो सकता है। इसलिए योगा के जरिए मोटापा कम करें। इम्युनिटी बढ़ाएं। ज्यादा नमक, ज्यादा चाय और ज्यादा कॉफी मत पिएं। जो लोग तंबाकू और गुटखा ज्यादा खाते हैं, वो लौंग व इलायची का सेवन करें। हल्दी की गांठ सुबह खाने से काफी फायदा मिलता है। 

कहीं आप भी दिल की बीमारी के तो नहीं शिकार, स्वामी रामदेव से जानें दिल का कैसे रखें ख्याल

स्वामी रामदेव ने कहा कि प्रकृति को अपनाएं। जंक फूड, बासी खाने को न खाएं। अलकोहल से दूर रहें।

कैंसर के रोगियों को करने चाहिए ये आसन:

  • भुजंगासन: स्फूर्ति आती है। शरीर दुरस्त रहता है। अस्थमा के रोग में बहुत फायदेमंद है। 
  • चक्रासन: तनाव और चिंता से राहत मिलती है। 
  • वक्रासन: रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। पाचन तंत्र सही रखता है।
  • त्रिकोणासन: पेट दर्द, कब्ज और दस्त दूर करता लीवर और किडनी के रोग दूर करता है। 
  • मंडूकासन: डायबिटीज दूर करता है। पेट और दिल के लिए भी लाभकारी है। पाचन तंत्र सही करने में सहायक है। लीवर और किडनी से जुड़े रोग दूर करता है। पेट की चर्बी दूर करता है।
  • शशकासन: क्रोध और चिड़चिड़ापन दूर करता है। मोटापा कम करता है। लीवर और किडनी के रोग दूर करता है। फेफड़ों को स्वस्थ रखता है। 
  • मरकाटसन: नितंब और जोड़ों के दर्द में फायदा। पेट दर्द, कब्ज और दस्त दूर करता है। 
  • पवनमुक्तासन: पेट के लिए उत्तम योगाभ्यास। पेट की समस्याओं से निजात मिलती है। 
  • उत्तानपादासन: गैस, कब्ज और अपच की समस्या को दूर करता है। भोजन को पचान में मददगार है। 
  • शीर्षासन: दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। तनाव और चिंता दूर करता है। चेहरे की झुर्रिया हटाता है। लीवर के लिए फायेदमंद है। आत्मविश्वास, धैर्य और निडरता को बढ़ाता है। 

बढ़े वजन की वजह से भी हो सकते हैं कोरोना संक्रमित, स्वामी रामदेव से जानें मोटापा कम करने का अचूक उपाय

कैंसर के रोगी प्राणायाम जरूर करें, ये बहुत महत्वपूर्ण है:

  • भस्त्रिका
  • भ्रामरी
  • कपालभाति
  • अनुलोम विलोम
  • उज्जायी
  • उद्गीथ
  • शीतली
  • शीतकारी
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।