1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कहीं आप भी दिल की बीमारी के तो नहीं शिकार, स्वामी रामदेव से जानें दिल का कैसे रखें ख्याल

कहीं आप भी दिल की बीमारी के तो नहीं शिकार, स्वामी रामदेव से जानें दिल का कैसे रखें ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 29, 2020 09:14 am IST,  Updated : Jul 30, 2020 04:29 pm IST

दिल पर सबसे ज्यादा बुरा असर आपकी लाइफस्टाइल का पड़ता है जिससे सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और हार्टबीट तेज हो जाती है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए स्वामी रामदेव ने कुछ योगासान और प्राणायाम बताए हैं।

Swami Ramdev Suffering From Heart Disease Know its Symptoms and Prevention by yoga and Pranayam,दिल - India TV Hindi
Swami Ramdev Suffering From Heart Disease Know its Symptoms and Prevention by yoga and Pranayam,दिल पर सबसे ज्यादा बुरा असर आपकी लाइफस्टाइल का पड़ता है जिससे सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और हार्टबीट तेज हो जाती है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए स्वामी रामदेव ने कुछ योगासान और प्राणायाम बताए हैं। Image Source : INDIA TV

हमारा दिल बहुत कुछ बर्दाश करता है। इसीलिए दिल का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। अगर आपका दिल स्वस्थ है तो लाइफ में सब कुछ अच्छा रहता है। हमें अपने दिल को हमेशा सुनना चाहिेए। दिल पर सबसे ज्यादा बुरा असर आपकी लाइफस्टाइल का पड़ता है जिससे सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और हार्टबीट तेज हो जाती है। अगर आप इस तरह की सम्सायों से जूझ रहे हैं तो आप दिल की बीमारी के शिकार हो सकते हैं। दिल को स्वस्थ रखने के लिए स्वामी रामदेव ने कुछ योगासान और प्राणायाम बताए हैं। इन्हें रोजाना करते आप दिल का ख्याल रख सकते हैं। 

क्या कहती है WHO की रिपोर्ट

  • कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों से सबसे ज्यादा मौत होगी 
  • 2020 तक सबसे ज्यादा लोगों की इसकी वजह से मौत
  • भारत में 10 साल में युवाओं में बढ़ा खतरा
  • देश के युवाओं में बढ़ा हार्ट डिजीज का खतरा
  • दुनिया में करीब 17 करोड़ लोगों को हार्ट डिजीज

हार्ट डिजीज के लक्षण

  • सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ
  • कमजोरी, हाथ-पैर ठंडा पड़ना
  • असामान्य दिल की धड़कन
  • हार्ट बीट बहुत तेज होना
  • दिल का धीमी गति से धड़कना

सूर्य नमस्कार

  • एनर्जी लेवल बढ़ाने में मददगार 
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
  • पाचन तंत्र बेहतर रहता है 
  • शरीर में लचीलापन आता है
  • स्मरण शक्ति मजबूत होती है
  • वजन बढ़ाने के लिए कारगर 
  • शरीर को डिटॉक्स करता है
  • त्वचा में निखार आता है
  • तनाव की समस्या दूर होती है
  • शीर्षासन के फायदे
  • तनाव और चिंता दूर होती है
  • आत्मविश्वास, धैर्य और निडरता बढ़ती है

दंड बैठक और ये आसान रोजाना करें

  • दंड बैठक
  • मंडूकासन
  • शशकासन
  • व्रकासन
  • भुजंगासन
  • शलभासन
  • मर्कटासन

सूक्ष्म व्यायाम से होगा फायदा

  • आगे दोनों हाथ करें। मुट्ठी खोलें और बंद करें।
  • दोनों हाथों को आगे करें फिर कंधे की तरफ लेकर आएं। इस प्रक्रिया को कई बार करें।
  • गर्दन को दाएं बाएं घुमाएं
  • कोहनी मोड़कर हाथों को कंधों के पाए लाएं और कंधों को घुमाएं
  • शरीर में थकान नहीं होती है
  • सर्वाइकल के लिए कारगर
  • शरीर योग के लिए तैयार होता है

दिल के लिए प्राणायाम भी जरूरी

कपालभाति

  • रोजाना सुबह शाम कपालभाति करने से हार्ट ब्लॉकेज की समस्या को दूर किया जा सकता है।
  • मन को शांत रखता है।
  • थायराइड की समस्या से निजात दिलाता है।
  • सिगरेट की लत से छुड़ाने में मददगार है कपालभाति।
  • जिन लोगों को सिगरेट पीने की लत हो जाती है तो उनके फेफड़े ब्लॉक हो जाते हैं। कपालभाति की मदद से फेफड़े की ब्लॉकेज को सही कर सकता है।
  • कपालभाति से क्रॉनिक लिवर, क्रॉनिक किडनी और फैटी लिवर की समस्या दूर होती है।
  • हैपेटाइटिस की समस्या को भी कपालभाति दूर करने में मददगार है।
  • अनुलोम विलोम
  • तनाव को कम करता है।
  • कफ से संबंधित समस्या को दूर करता है। 
  • मन को शांत करता है जिससे एकाग्रता बढ़ती है।  
  • दिल को स्वस्थ रखता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है।

भस्त्रिका

  • इस प्राणायाम को रोजाना करने से हाइपरटेंशन, अस्थमा, हार्ट संबंधी बीमारी, टीवी, ट्यूमर, बीपी,  लिवर सिरोसिस, साइनस, किसी भी तरह की एनर्जी और फेफड़ों के लिए अच्छा माना जाता है। 
  • भस्त्रिका करने से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ जाता है। जिसके कारण कैंसर की कोशिकाएं मर जाती हैं।  
  • उज्जयी 
  • मन शांत रहता है, अस्थमा, टीबी, माइग्रेम, अनिद्रा आदि समस्याओं से दिलाएं निजात।

भ्रामरी 
इस आसन को करने से तनाव से मुक्ति के साथ मन शांत रहेगा। ​​

उद्गीथ
इस प्राणायाम को करने से पित्त रोग, धातु रोग, उच्च रक्तताप जैसे रोगो से निजात मिलता है।

शीतली
इस आसन को करने से मन शांत होगा, तनाव, हाइपरटेंशन के साथ-साथ एसिडिटी से निजात मिलेगा।

शीतकारी 
इस आसन को करने से तनाव, हाइपरटेंशन से निजात मिलता है। इसके साथ ही अधिक मात्रा में ऑक्सीजन अंदर जाती है।

 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

स्ट्रक्चरल इम्बैलेंस के कारण हो सकते हैं कोलाइटिस, सर्वाइकल और कई बीमारियों के शिकार, स्वामी रामदेव से जानें इसे कैसे करें ठीक

बढ़े वजन की वजह से भी हो सकते हैं कोरोना संक्रमित, स्वामी रामदेव से जानें मोटापा कम करने का अचूक उपाय

आंखों में जलन, स्पाइन और सर्वाइकल के दर्द से हैं परेशान तो अपनाएं स्वामी रामदेव के ये अचूक उपाय, तुरंत होगा फायदा

कोरोना काल में बच्चों पर पड़ रहा है सबसे ज्यादा असर, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अपनाएं स्वामी रामदेव के ये उपाय

योग और आयुर्वेद से मॉनसून से जुड़ी बीमारियों को दें मात, स्वामी रामदेव से जानिए रामबाण योगासन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।