1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आंखों में जलन, स्पाइन और सर्वाइकल के दर्द से हैं परेशान तो अपनाएं स्वामी रामदेव के ये अचूक उपाय, तुरंत होगा फायदा

आंखों में जलन, स्पाइन और सर्वाइकल के दर्द से हैं परेशान तो अपनाएं स्वामी रामदेव के ये अचूक उपाय, तुरंत होगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 26, 2020 09:01 am IST,  Updated : Jul 26, 2020 10:49 am IST

लगातार लैपटॉप और फोन पर आंखे गढ़ाए रहने से कई तरह की समस्याएं होने लगी है। इन समस्यों में सर्वाइकल, आंखों में जलन, स्पाइन की परेशानी आम है। स्वामी रामदेव ने इस सभी चीजों का उपाय योग को बताया है।

Swami Ramdev- India TV Hindi
आंखों में जलन, स्पाइन और सर्वाइल के दर्द से हैं परेशान तो अपनाएं स्वामी रामदेव के ये अचूक उपाय, तुरंत होगा फायदा Image Source : INDIA TV

रोजाना लोग कई तरह के गैजेट इस्तेमाल करते हैं। जैसे कि फोन, लैपटॉप, आईपैड। इन सभी चीजों को इस्तेमाल करना उनकी जरूरत भी है। लेकिन जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किए जाने पर हर चीज नुकसान दायक होती है। लॉकडाउन में इन सब चीजों का इस्तेमाल और भी बढ़ गया है। ऑफिस की शिफ्ट टाइमिंग खत्म होने के बाद भी लगातार लैपटॉप और फोन पर आंखे गढ़ाए रहने से सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। इन समस्यों में सर्वाइकल, आंखों में जलन, स्पाइन की परेशानी आम है। स्वामी रामदेव ने इस सभी चीजों का उपाय योग को बताया है। स्वामी रामदेव ने कुछ प्राणायाम और योगासन बताए हैं जिसे करके आपको आराम मिलेगा। 

प्राणायाम मजबूत शरीर के लिए 

कपालभाति

  • रोजाना सुबह शाम कपालभाति करने से हार्ट ब्लॉकेज की समस्या को दूर किया जा सकता है।
  • मन को शांत रखता है।
  • थायराइड की समस्या से निजात दिलाता है।
  • सिगरेट की लत से छुड़ाने में मददगार है कपालभाति।
  • जिन लोगों को सिगरेट पीने की लत हो जाती है तो उनके फेफड़े ब्लॉक हो जाते हैं। कपालभाति की मदद से फेफड़े की ब्लॉकेज को सही कर सकता है।
  • कपालभाति से क्रॉनिक लिवर, क्रॉनिक किडनी और फैटी लिवर की समस्या दूर होती है।
  • हैपेटाइटिस की समस्या को भी कपालभाति दूर करने में मददगार है।

अनुलोम विलोम

  • तनाव को कम करता है।
  • कफ से संबंधित समस्या को दूर करता है। 
  • मन को शांत करता है जिससे एकाग्रता बढ़ती है।  
  • दिल को स्वस्थ रखता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है।

भस्त्रिका

  • इस प्राणायाम को रोजाना करने से हाइपरटेंशन, अस्थमा, हार्ट संबंधी बीमारी, टीवी, ट्यूमर, बीपी,  लिवर सिरोसिस, साइनस, किसी भी तरह की एनर्जी और फेफड़ों के लिए अच्छा माना जाता है। 
  • भस्त्रिका करने से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ जाता है। जिसके कारण कैंसर की कोशिकाएं मर जाती हैं।  

उज्जयी 
मन शांत रहता है, अस्थमा, टीबी, माइग्रेम, अनिद्रा आदि समस्याओं से दिलाएं निजात।

भ्रामरी 
इस आसन को करने से तनाव से मुक्ति के साथ मन शांत रहेगा। ​​

उद्गीथ
इस प्राणायाम को करने से पित्त रोग, धातु रोग, उच्च रक्तताप जैसे रोगो से निजात मिलता है।

शीतली
इस आसन को करने से मन शांत होगा, तनाव, हाइपरटेंशन के साथ-साथ एसिडिटी से निजात मिलेगा।

शीतकारी 
इस आसन को करने से तनाव, हाइपरटेंशन से निजात मिलता है। इसके साथ ही अधिक मात्रा में ऑक्सीजन अंदर जाती है।
 
एंटी रेडिएशन योग

  • शीर्षासन 
  • सर्वांगासन
  • ताड़ासन
  • त्रिकोणासन

सर्वाइकल के लिए सूक्ष्म व्यायाम

  • गर्दन को दाएं बाएं घुमाएं
  • कोहनी मोड़कर हाथों को कंधों के पाए लाएं और कंधों को घुमाएं
  • गर्दन को आगे पीछे की ओर करें

सर्वाइकल के लिए ये योग भी जरूर करें

  • उष्ट्रासन
  • भुजंगासन

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

कोरोना काल में बच्चों पर पड़ रहा है सबसे ज्यादा असर, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अपनाएं स्वामी रामदेव के ये उपाय

योग और आयुर्वेद से मॉनसून से जुड़ी बीमारियों को दें मात, स्वामी रामदेव से जानिए रामबाण योगासन

ज्यादातर महिलाएं ओवरी सिस्ट, थायराइड और PCOD का हो रहीं शिकार, स्वामी रामदेव से जानें कंप्लीट सॉल्यूशन

सबसे ज्यादा लिवर, किडनी और फेफड़े पर अटैक करता है कोरोना वायरस, स्वामी रामदेव से जानें कैसे बचाएं खुद को

घर बैठे पाना चाहते हैं जिम जैसी बॉडी तो रोजाना करें स्वामी रामदेव के बताए दंड बैठक, एक साथ पूरा शरीर होगा सॉलिड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।