1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दूध में भिगोकर खाएं ये ड्राई फ्रूट, जबरदस्त हो जाएगी इम्यूनिटी, आसपास भी नहीं भटकेंगी बीमारियां

दूध में भिगोकर खाएं ये ड्राई फ्रूट, जबरदस्त हो जाएगी इम्यूनिटी, आसपास भी नहीं भटकेंगी बीमारियां

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 20, 2024 11:49 pm IST,  Updated : Jul 20, 2024 11:49 pm IST

ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन इस ड्राई फ्रूट को दूध में भिगोकर खाने से आप इसके फायदों को बढ़ा सकते हैं।

Health benefits of cashews soaked in milk- India TV Hindi
Health benefits of cashews soaked in milk Image Source : FREEPIK

हेल्थ एक्सपर्ट्स मजबूत सेहत के लिए अक्सर दूध और ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। दूध और ड्राई फ्रूट्स में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध में काजू को भिगोकर डाइट में शामिल करने से आपकी सेहत को कितने सारे फायदे मिल सकते हैं? आइए दूध में काजू को भिगोकर खाने के कुछ फायदों के बारे में जानते हैं। 

कैसे करना चाहिए काजू का सेवन?

सबसे पहले एक गिलास में दूध निकाल लीजिए। अब आपको इस एक गिलास दूध में थोड़े से काजू डालने हैं और फिर इन्हें रात भर के लिए भिगोकर छोड़ देना है। अगली सुबह दूध में भीगे हुए काजू का सेवन करने से आपके इम्यून सिस्टम पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको हर रोज इस नियम को फॉलो करना है और आपको कुछ ही हफ्तों के अंदर अपनी सेहत पर असर दिखाई देने लगेगा। 

मिलेंगे फायदे ही फायदे

इस तरह से दूध के साथ काजू का सेवन करने से आपकी बॉडी को ताकत मिलेगी। भीगे हुए काजू कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकते हैं। काजू आपकी हार्ट हेल्थ को इम्प्रूव करने में कारगर साबित हो सकता है यानी आप दिल से जुड़ी खतरनाक बीमारियों से बच सकते हैं। इसके अलावा दूध में भीगे हुए काजू आपकी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं यानी आप जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए भी इस तरह से काजू का सेवन कर सकते हैं। 

गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी दूध में भीगे हुए काजू खाए जा सकते हैं। काजू में कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी-6, जिंक, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। दूध में भी पोष्टिक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। कुल मिलाकर दूध और काजू का ये कॉम्बिनेशन आपकी इम्यूनिटी को इम्प्रूव करने के साथ-साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।