1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. भुना हुआ ये ड्राई फ्रूट कई गंभीर बीमारियों को दे सकता है चकमा, जानें इसे डाइट में शामिल करने का सही तरीका

भुना हुआ ये ड्राई फ्रूट कई गंभीर बीमारियों को दे सकता है चकमा, जानें इसे डाइट में शामिल करने का सही तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 19, 2024 04:24 pm IST,  Updated : Jul 19, 2024 04:28 pm IST

अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको भी अपनी डाइट में भुने हुए इस ड्राई फ्रूट को जरूर शामिल करके देखना चाहिए। आइए इस ड्राई फ्रूट को कंज्यूम करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।

Roasted Makhana Health Benefits- India TV Hindi
Roasted Makhana Health Benefits Image Source : FREEPIK

भारत में लोग अक्सर व्रत में मखाने का सेवन करते हैं। कुछ लोग मखाने की खीर बनाकर खाते हैं तो वहीं कुछ लोगों को भुने हुए मखाने खाना पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भुना हुआ मखाना आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? भुने हुए मखाने को सही मात्रा में कंज्यूम कर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। 

मिलेंगे फायदे ही फायदे 

मखाने में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी गट हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होंगे। अगर आप पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मखाने का सेवन करना शुरू कर दीजिए। मखाने किडनी और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकते हैं। फाइबर रिच मखाने आपके बढ़ते हुए वेट को कंट्रोल करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। मखाने आपकी बोन हेल्थ को भी मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं। 

मखाने का सेवन करने का सही तरीका

बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको मखाने को भूनकर खाना चाहिए। अगर आप मखाने को घी में भूनकर खाएंगे तो इनका टेस्ट भी काफी ज्यादा बढ़ जाएगा और आपके शरीर में भी पोषण की अच्छी खासी मात्रा पहुंच पाएगी। घी में भुने हुए मखाने आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन और बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 

मखाने में पाए जाने वाले तत्व

आयुर्वेद के मुताबिक मखाना आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मखाने में एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मखाने की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों में इस ड्राई फ्रूट का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। 

ये भी पढ़ें: 

घर पर कैसे बनाएं हेल्दी एवोकाडो टोस्ट, झटपट तैयार हो जाएगी पोषक तत्वों से भरपूर ये डिश

एक्स्ट्रा चर्बी को पिघलाकर बनना चाहते हैं फिट? डाइट में शामिल कर सकते हैं ये नेचुरल ड्रिंक्स

किचन में रखी ये चीजें लौटा सकती हैं स्किन का खोया हुआ निखार, महीने भर में ग्लो करने लगेगी त्वचा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।