1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सिर्फ ज्यादा मीठा खाने से ही नहीं होती है डायबिटीज, इन कारणों से भी हो सकती है शुगर

सिर्फ ज्यादा मीठा खाने से ही नहीं होती है डायबिटीज, इन कारणों से भी हो सकती है शुगर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 09, 2025 06:12 pm IST,  Updated : Jan 09, 2025 06:12 pm IST

अगर आपको भी यही लगता है कि ज्यादा मीठा खाना ही डायबिटीज का इकलौता कारण होता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।

डायबिटीज के कारण- India TV Hindi
डायबिटीज के कारण Image Source : FREEPIK

डायबिटीज के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। इस साइलेंट किलर बीमारी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार हो सकते हैं। जरूरी नहीं है कि जो लोग ज्यादा मीठा खाते हैं, सिर्फ वो ही डायबिटीज जैसी लाइलाज बीमारी की चपेट में आते हैं। आइए कुछ ऐसे कारणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जो डायबिटीज को आमंत्रित करने का काम कर सकते हैं।

जरूरत से ज्यादा तनाव लेना

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जो लोग छोटी-छोटी बातों पर जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं, उनको डायबिटीज होने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है। अगर आप इस बीमारी से बचना चाहते हैं, तो आपको तनाव को मैनेज करना सीखना पड़ेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए आप मेडिटेशन को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आपका खराब लाइफस्टाइल भी डायबिटीज का कारण बन सकता है।

फिजिकल एक्टिविटी न करना

जो लोग बिल्कुल भी एक्सरसाइज नहीं करते हैं, उन्हें भी डायबिटीज हो सकती है। हर रोज नियम से किसी न किसी फिजिकल एक्टिविटी में जरूर पार्टिसिपेट करें। अगर आप जिम जाकर वर्कआउट नहीं कर सकते तो योग को अपने डेली रूटीन में शामिल कर लीजिए। अगर आप चाहें तो हर रोज वॉक करके भी खुद को फिट और हेल्दी बना सकते हैं।

खान-पान पर ध्यान न देना

मीठी खाने की चीजों के अलावा भी कुछ अनहेल्दी खाने की चीजें डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकती हैं। वाइट ब्रेड, तला-भुना खाना, प्रोसेस्ड मीट, आलू के चिप्स जैसी खाने की चीजें आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी से बचने के लिए आपको अपने खान-पान को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।