1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या रात में अंजीर खा सकते हैं? इस ड्राई फ्रूट को खाने का सही तरीका क्या है?

क्या रात में अंजीर खा सकते हैं? इस ड्राई फ्रूट को खाने का सही तरीका क्या है?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 08, 2025 11:44 pm IST,  Updated : Jan 08, 2025 11:44 pm IST

अंजीर खाने से सेहत को एक से बढ़कर एक फायदे मिल सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात में अंजीर का सेवन किया जा सकता है या फिर नहीं? आइए जानते हैं...

अंजीर खाने का सही तरीका- India TV Hindi
अंजीर खाने का सही तरीका Image Source : SOCIAL

सुबह-सुबह अंजीर और अंजीर के पानी का सेवन करने की आदत को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। अगर आपको भी यही लगता है कि सिर्फ सुबह खाली पेट अंजीर खाने से आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रात में भी अंजीर खाना सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

रात में कैसे खाएं अंजीर?

रात में अंजीर को दूध के साथ कंज्यूम किया जा सकता है। एक पैन में एक गिलास दूध निकाल लीजिए। अब दूध में दो से तीन अंजीर डालकर दूध को अच्छी तरह से बॉइल कर लीजिए। हर रोज रात में सोने से पहले दूध के साथ अंजीर का सेवन करना शुरू करें और कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

अगर आप कब्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रात में इस तरीके से दूध और अंजीर का सेवन करना शुरू कर दीजिए। अंजीर और दूध में पाए जाने वाले तत्व आपकी हार्ट हेल्थ को भी काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। ब्लड प्रेशर की समस्या के लिए भी डॉक्टर की सलाह लेकर इस तरह से अंजीर का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा दूध और अंजीर को एक साथ कंज्यूम कर आप दिन भर की थकान और कमजोरी से भी छुटकारा पा सकते हैं।

गौर करने वाली बात

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। दूध को भी पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। रात में सोने से पहले अंजीर और दूध को एक साथ कंज्यूम कर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।