1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. छठ से जुड़ा है सेहत का कनेक्शन, बाबा रामदेव से जानें यह पर्व कैसे करता है सोलर एनर्जी की तरह काम?

छठ से जुड़ा है सेहत का कनेक्शन, बाबा रामदेव से जानें यह पर्व कैसे करता है सोलर एनर्जी की तरह काम?

 Written By: Sajid Khan Alvi, Edited By: Poonam Yadav
 Published : Oct 27, 2025 02:02 pm IST,  Updated : Oct 27, 2025 02:02 pm IST

छठ का पर्व देश में बेहद बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह त्यौहार आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। चलिए बाबा रामदेव से जानते हैं कैसे?

छठ पर्व - India TV Hindi
छठ पर्व Image Source : INSTAGRAM - @MANISHARANI

हवा, पानी, मिट्टी हो या फिर सूरज की रोशनी हमारी सेहत के लिए ये सब बेहद जरूरी हैं। हमारा शरीर इन्हीं एलिमेंट यानि पंचतत्व से मिलकर बना हैं। लेकिन बदलते वक्त के साथ लाइफ स्टाइल बदल रहा है और लोग लगातार नेचर से दूर जा रहे हैं और नतीजा फ्री में मिलने वाली चीजें भी हमारे शरीर में कम हो रही हैं। अब विटामिन D को ही ले लीजिए। भारत में 70 से 80 फीसदी लोगों में इसकी कमी है। विटामिन D कम हुआ तो B12 का इम्बैलेंस होना तय है। इसके साथ-साथ कैल्शियम की कमी भी बड़ी प्रॉब्लम है। जबकि इन सबका इलाज बहुत आसान है और वो है थोड़ा कुदरत के करीब जाना। थोड़ी देर धूप में बैठना, हर दिन कुछ देर योग करना। तो, चलिए आस्था के पर्व छठ पर बाबा रामदेव से जानते हैं कि नेचर के करीब रहकर कैसे खुद को स्वस्थ रखें?

विटामिन-D की कमी से हो सकती हैं ये समस्याएं: 

धूप विटामिन-D की कमी से शरीर में थकान, डिप्रेशन, हार्ट प्रॉब्लम, हड्डी कमजोर और कैंसर की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए रोज धूप में बैठें, डेयरी प्रोडक्ट्स खाएं और गाजर भी फायदेमंद है। साथ ही एक्सरसाइज़ भी करें। सूर्य नमस्कार करने से बॉडी डिटॉक्स होती है।  मोटापा दूर होता है।  रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।  डिप्रेशन दूर होता है और लंग्स की कपैसिटी भी बढ़ती है। 

छठ प्रसाद है सेहत के लिए फायदेमंद

छठ में चढ़ाए जानेवली ये प्रसाद जैसे- नारियल , नींबू, हल्दी , अदरक, गन्ना, अंकुरित चना, मूली , हरी सब्जियां , केला , सिंघाड़ा, गुड़ और ठेकुआ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं

प्रसाद के सेवन से मिलते हैं कई फायदे

छठ में चढ़ाए जाने वाले प्रसाद सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं। जहां गन्ना -डाइजेशन को बेहतर बनाता है तो वहीं डाभ -  नींबू सर्दी-जुकाम से बचाता है। नारियल में एंटी ऑक्सीडेंट गुणों की भरमार है तो केला  विटामिन, मैग्नीज और आयरन से भरपूर है। तो वहीं हल्दी रोगों से लड़ने में मदद करती है वहीं अदरक  खून को साफ करने में मददगार है 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।