1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पोषक तत्वों का पावरहाउस है यह बीज, सेवन करते ही कई बीमारियां होंगी दूर

पोषक तत्वों का पावरहाउस है यह बीज, सेवन करते ही कई बीमारियां होंगी दूर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 25, 2023 05:34 pm IST,  Updated : Dec 25, 2023 05:43 pm IST

चिया सीड का सुबह-सुबह खाली पेट सेवन करने से आप कई बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से आपका वजन तेजी से कम होता है। चलिए आपको बताते हैं यह पावरहाउस बीज आपके लिए कितना फायदेमंद है।

Chia Seeds Health Benefits - India TV Hindi
Chia Seeds Health Benefits Image Source : SOCIAL
ऐसे कई सीड्स हैं जिनका सेवन आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इन्हीं में से एक सीड्स है चिया सीड्स। इसे हिंदी में सब्जा कहते हैं, ये बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीज, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फास्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है। जो आपकी सेहत के लिए बेहद लाभप्रद हैं। चिया सीड का सुबह-सुबह खाली पेट सेवन करने से आप कई बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से आपका वजन तेजी से कम होता है। साथ ही ये स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। चलिए आपको बताते हैं यह पावरहाउस बीज आपके लिए कितना फायदेमंद है।

चिया सीड्स के फायदे 

  • स्किन को बनाएं जवान:चिया शीड्स में भरपूप मात्रा में ऐसे तत्व पाए जाते है जो आपकी बाहरी स्किन को बैक्टीरिया से बचाता है। इसके साथ ही यह एक अच्छा मॉश्चराइजर और इरिटेट स्किन को ठीक करता है। 
  • ब्लड शुगर करे कंट्रोल: अगर आप डाइबिटीज़ से ग्रसित हैं तो चिया सीड्स का सेवन ज़रूर करें। इसके सेवन से ब्लड शुगर का लेवल कम होता है। चिया सीड्स में मौजूद फाइबर ब्लड में मौजूद शुगर को घटाता है।
  • वजन होगा कम: अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो आप चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। चिया सीड्स में मौजूद फाइबर आपके वजन को तेजी से कम करता है।
  • तनाव करे दूर: कई लोगों को अनिद्रा और तनाव जैसी परेशानियां होती है, जिसकी वजह से उनके सेहत पर भी काफी असर पड़ता है। ऐसे में चिया सीड का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • हड्डियां होती हैं मजबूत: इसके सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही हड्डियों से संबंधित कई बीमारियां भी इससे दूर हो सकती है.चिया सीड में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है, जिससे हड्डियों तो मजबूत बनाने में मदद मिलती है

ऐसे करें सेवन

चिया में इसमें आयरन, फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी जैसे कई गुण पाये जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि उम्र बढ़ने पर आपकी हड्डियां कमजोर ना हों तो दूध में भिगोकर चिया के बीज खाना शुरू कर दें। चिया के बीज को पानी में भिगोकर उसका पानी पीने से भी आपको काफी फायदा होगा। इसका उपयोग करके कई सारे रोगों से बचा जा सकता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।