1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह-सुबह खाली पेट इन काले बीजों को खाकर पहलवानों जैसी हो जाएगी इम्यूनिटी

सुबह-सुबह खाली पेट इन काले बीजों को खाकर पहलवानों जैसी हो जाएगी इम्यूनिटी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 10, 2024 07:34 am IST,  Updated : Jun 10, 2024 07:50 am IST

क्या आपकी इम्यूनिटी भी कमजोर है जिसकी वजह से आप बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं? अगर हां, तो आपको सुबह-सुबह खाली पेट चिया सीड्स का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

Immunity- India TV Hindi
Immunity Image Source : PEXELS

सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए अक्सर सीड्स और नट्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। सीड्स में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए ऐसे ही चिया सीड्स के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानते हैं।

कैसे करना चाहिए सेवन?

बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सुबह-सुबह यानी खाली पेट चिया सीड्स का सेवन करना चाहिए। आपको अपने दिन की शुरुआत प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व वाले चिया सीड्स से करनी चाहिए। चिया सीड्स की मदद से आप पूरे दिन एनर्जेटिक फील कर पाएंगे यानी आपकी सारी की सारी सुस्ती भाग जाएगी।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ चिया सीड्स आपकी गट हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। अगर आप पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो चिया सीड्स खाना शुरू कर दीजिए। इतना ही नहीं हर रोज नियम से चिया सीड्स खाने से आप अपने बढ़ते हुए वेट पर भी काबू पा सकते हैं। चिया सीड्स आपकी बॉडी में जमा फैट को बर्न कर आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकते हैं।

महीने भर में दिखने लगेगा पॉजिटिव असर 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक चिया सीड्स को अपने मॉर्निंग रूटीन का हिस्सा बनाने से आप हार्ट से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों से खुद का बचाव कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स युक्त चिया सीड्स आपकी थकान को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। महज एक महीने तक चिया सीड्स का सेवन कर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।