1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वैरिकोज वेन्स के अलावा इन 4 कारणों से भी शरीर पर नजर आती हैं नीली नसें, देखकर अनदेखा न करें!

वैरिकोज वेन्स के अलावा इन 4 कारणों से भी शरीर पर नजर आती हैं नीली नसें, देखकर अनदेखा न करें!

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Sep 14, 2023 06:00 am IST,  Updated : Sep 14, 2023 06:00 am IST

उभरी हुई नीली नसों को (Sudden prominent blue veins all over body) नजरअंदाज करना सही नहीं है क्योंकि ये हमारे शरीर के कुछ मेडिकल कंडीशन की ओर संकेत करता है और आपको बता सकता है कि आप क्या गलती कर रहे हैं।

 causes of sudden prominent blue veins - India TV Hindi
causes of sudden prominent blue veins Image Source : SOCIAL

वैरिकोज वेन्स की समस्या के बारे में अब हर कोई जानता है। इसमें आमतौर पर पैरों में नीली नसें उभर कर आती हैं। लेकिन, तब क्या जब पूरे शरीर के अलग-अलग अंगों में नीली नसें उभर कर आने लगे। हां, आपने कभी गौर किया होगा कि कुछ लोगों के हाथ, कंधे और यहां तक कि चेहरे पर भी नीली नसें उभर कर नजर आने लगती हैं। तो, इस बात को आपको समझना चाहिए कि नीली नसें यूंही नहीं निकल आतीं बल्कि, ये आपके शरीर की खराब स्थिति का संकेत हैं। ये आपकी हेल्थ और लाइफस्टाइल दोनों से जुड़ा हुआ है। तो, जानते हैं शरीर पर निकलने वाली इन नीली नसों का कारण।

इन 4 कारणों से भी शरीर पर नजर आती हैं नीली नसें-Sudden prominent blue veins in body causes in hindi

1. खराब ब्लड सर्कुलेशन

जैसे ही आपके शरीर में नीली नसें उभर कर आने लगे समझ जाएं कि ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं है। वजह चाहे ब्लॉकेज हो या दिल की बीमारी या फिर टाइट कपड़ों का पहनना,नीली नसें इस बात का संकेत है कि खून और ऑक्सीजन का सप्लाई नहीं है। दरअसल, जब ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं होता तो नसों पर प्रेशर क्रिएट होता है जिससे नीली नसें उभर कर आने लगती हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी Ayushman Bhav अभियान का शुभारंभ, 2 अक्टूबर तक अस्पतालों में मुफ्त होगी हेल्थ चेकअप

2. वजन बढ़ने के कारण

नीली नसों का एक बड़ा कारण वजन बढ़ना है। दरअसल, आपका वजन बढ़ेगा, आपके शरीर का प्रेशर भी बढ़ेगा। ये प्रेशर चाहे दिल पर हो या आपकी नसों पर ये उभर कर नजर आएगा। इसके अलावा आप ये पाएंगे कि जब भी आप लंबे समय तक खड़े रहते हैं तब-तब ये दिक्कत आपको परेशान कर सकती है और इसे जाते-जाते समय लग सकता है। 

sudden prominent blue veins
Image Source : SOCIALsudden prominent blue veins

3. खराब हार्मोनल हेल्थ

खराब हार्मोनल हेल्थ के कारण भी आप अपने शरीर पर नीली नसों को उभरा हुआ पा सकते हैं। जैसे कि पीरियड्स से पहले, बहुत स्ट्रेस लेने पर जिसमें कार्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है और फिर मेनोपॉज के दौरान भी जब हार्मोनल गड़बड़ियों की वजह से आप नीली नसों को शरीर पर देख सकते हैं।

हड्डियों का चूरा बने इससे पहले शुरू कर दें इसका सेवन, कैल्शियम और आयरन की कमी वाले जानें सही समय और तरीका

4. कब्ज के कारण

कब्ज अगर आपको लंबे समय से है तो, ये पेट के हिस्से के प्रेशर को बढ़ा सकता है जिससे नसों पर प्रेशर बढ़ सकता है और फिर ये उभर कर बाहर नजर आ सकता है। इसके अलावा ये टॉक्सिन्स को बढ़ाता है जिससे खून भी प्रभावित होता है और वेन्स की सेहत पर भी असर पड़ता है और ये नीली नसों के रूप में उभरकर अचानक नजर आ सकता है। तो,  शरीर पर नीली नसें नजर आएं तो इसे नजरअंदाज न करें और फिर डॉक्टर से कम से कम एक बार तो जरूरइस बारे में बात कर लें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।