1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. काला नमक और हींग का एक साथ सेवन करने से पाचन होता है दुरुस्त, सेहत को मिलते हैं और भी फायदे

काला नमक और हींग का एक साथ सेवन करने से पाचन होता है दुरुस्त, सेहत को मिलते हैं और भी फायदे

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 13, 2024 02:22 pm IST,  Updated : May 13, 2024 02:38 pm IST

जानें काला नमक और हींग का एक साथ सेवन करने से कौन सी सेहत से जुड़ी परेशानियां होती हैं दूर?

काला नमक और हींग के फायदे - India TV Hindi
काला नमक और हींग के फायदे Image Source : SOCIAL

काला नमक और हींग उन मसालों में से एक हैं जो औषधीय गुणों से भरपूर है। इन दोनों मसालों को एक साथ मिलाकर सेवन करने से आपको सेहत संबंधी कई फायदे मिलेंगे। दरअसल, काला नमक और हींग दोनों ही पाचनतंत्र के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन इसके अलाव भी यह कई परेशानियों में कारगर है। चलिए जानते हैं काला नमक और हींग का सेवन करने से आपकी सेहत को क्या फायदा होगा? 

इन परेशानियों में है कारगर: 

  • पेट दर्द करे दूर: अगर आपका पेट दर्द की शिकायत होती है तो आप हींग के साथ एक ग्लास गुनगुने पानी में काला नमक मिलाएं और पिएं इससे आपको पेट दर्द से तुरंत आराम मिलेगा।

  • मेटाबॉलिज्म बढ़ाए: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल में लोगों का मेटा‍बॉलिज्‍म स्‍लो होते जा रहा है। जिस वजह से लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अपना मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए हींग और काले नमक का सेवन शुरू करें। एक गिलास पानी के में चुटकी हर हींग और काला नमक मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ता है 

  • पाचन करे दुरुस्त: अगर आपक पाचन गड़बड़ है तो आप अपनी डाइट में कालांमक और हींग को ज़रूर शामिल करें। यह हींग और काला नमक को पानी में मिलाकर पीने से पाचन से जुड़ी कई दिक्कतें दूर होती हैं। 

  • टॉक्सिन को निकाले बाहर: काला नमक और हींग का पानी पीने से आपकी बॉडी डिटॉक्स होती है। यह पानी आपकी बॉडी को डिटॉक्स कर सभी टॉक्सिन को बाहर निकालता है और आपके शरीर को डिटॉक्स करता है। 

  • एसिडिटी से छुटकारा: एसिडिटी की समस्या से पीड़ित अपच, गैस्ट्रिक सूजन, हार्टबर्न, जलन से हमेशा परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं तो काला नमक और हींग का पानी पीना शुरू करें। इन दोनों मसालों को पानी के साथ मिलाकर पीने से पेट ठंडा होता है और एसिडिटी से छुटकारा मिलता है। 

  • डायबिटीज में फायदेमंद: डायबिटीज के मरीजों के लिए काला नमक और हींग का सेवन फयदेमंद है। इस पानी को पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ये बेहतर नींद में भी मदद करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।