1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. साइलेंट हार्ट अटैक का लोग हो रहे हैं शिकार, बाबा रामदेव से जानें कैसे रखें अपने दिल की सेहत का ख्याल?

साइलेंट हार्ट अटैक का लोग हो रहे हैं शिकार, बाबा रामदेव से जानें कैसे रखें अपने दिल की सेहत का ख्याल?

 Written By: Sajid Khan Alvi Edited By: Poonam Yadav
 Published : May 13, 2024 10:16 am IST,  Updated : May 13, 2024 10:16 am IST

भारत में 26% मौत दिल से जुड़ी बीमारियों की वजह से ही होती हैं और हेल्थ एक्सपर्ट्स कि मानें तो तो गर्मी के प्रकोप से बह दिल के मरीज़ों की जान पर आफत बन सकती है। चलिए ऐसे में बाबा रामदे से जानते हैं अपने दिल की सेहत का कैसे रखें ख्याल?

दिल की सेहत का रखें ख्याल - India TV Hindi
दिल की सेहत का रखें ख्याल Image Source : SOCIAL

बचपन में आपने ABCD ज़रूर पढ़ी होगी क्योंकि पढ़ाई की शुरुआत क..ख.. ग..वन, टू, थ्री और ABCD से ही होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहत की दुनिया में ABCD फॉर्मूला क्या है। ये फॉर्मूला लाइफ में apply किया तो समझिए दिल की उम्र को बढ़ा लिया। इसको ऐसे समझिए A से age, B से बीपी, C से कोलेस्ट्रॉल और D से डायबिटीज़ यानि age के हिसाब से डाइट ले और इन बीमारियों को कंट्रोल रखें तो हार्ट डिज़ीज़ से काफी हद तक बच सकते हैं। फिर तो हर किसी को ये फॉर्मला अपना लेना चाहिए क्योंकि हार्ट अटैक को लेकर लोगों में डर बना हुआ है कब, कैसे और कहां दिल धोखा दे रहा है हेल्थ एक्सपर्ट्स तक इससे हैरान हैं। अब देखिए चारधाम की यात्रा का आगाज़ हुआ और पहले ही दिन दो भक्तों की तो यूपी में एक 20 साल की लड़की की शादी से एक महीने पहले हार्ट अटैक से जान चली गई।  
 
भारत में होने वाली कुल मौतों में 26% दिल से जुड़ी बीमारियों की वजह से ही होती हैं और हेल्थ एक्सपर्ट्स तो गर्मी के प्रकोप को लेकर भी अलर्ट कर रहे हैं उनके मुताबिक चिलचिलाती धूप भी दिल के मरीज़ों की जान पर आफत बन सकती है।  W.H.O के मुताबिक गर्मी बढ़ने पर दिल को ज़्यादा काम करना पड़ता है उस पर प्रेशर पड़ता है और फिर इस प्रेशर से कार्डियोवैस्कुलर सिस्ट्म पर तनाव बढ़ने से साइलेंट हार्ट अटैक आ सकता है। इसलिए ज़रूरी है कि लाइफस्टाइल रोगों के साथ गर्मी के हमले से भी दिल की हिफाज़त की जाए। उसके लिए ABCD फॉर्मूला तो अपनाएं ही योग आय़ुर्वेद को भी ज़िंदगी का हिस्सा बनाएं लेकिन कैसे ये बताने के लिए स्वामी रामदेव हमारे साथ जुड़ गए हैं।

दिल के दुश्मन

  • मोटापा हाई बीपी
  • शुगर हाई कोलेस्ट्रॉल
  • आर्थराइटिस हाई यूरिक एसिड
  • दिल की मजबूती- खुद से जांचें
  • 1 मिनट में 50-60 सीढ़ियां चढ़ें
  • 20 बार लगातार उठक-बैठक करें
  • जार से ढक्कन निकालें 

कार्डियक अरेस्ट - जरा संभल के 

  • लाइफ स्टाइल में सुधार करें                          
  •  तंबाकू-एल्कोहल की आदत छोड़ें
  • जंक फूड की बजाय हेल्दी फूड खाएं
  • रोज योगाभ्यास प्राणायाम करें
  • वॉकिंग-जॉगिंग साइकिलिंग करें
  • स्ट्रेस लेने के बजाय प्रॉब्लम शेयर करें

दिल ना दे धोखा -चेकअप जरूरी 

  • ब्लड प्रेशर महीने में एकबार
  • कोलेस्ट्रॉल 6 महीन पर
  • ब्लड शुगर 3 महीने पर
  • EYE टेस्ट 6 महीने पर
  • फुल बॉडी साल में एक बार

दिल हेल्दी रहेगा कंट्रोल रखें

  • ब्लड प्रेशर
  • कोलेस्ट्रॉल 
  • शुगर लेवल
  • बॉडी वेट 

हेल्दी हार्ट -डाइट प्लान

  • पानी की मात्रा बढ़ा दें
  • नमक-चीनी कम करें
  • फाइबर ज्यादा लें 
  • नट्स जरूर खाएं
  • साबुत अनाज लें
  • प्रोटीन जरूर लें  

मजबूत इम्यूनिटी 

  • गिलोय-तुलसी काढ़ा
  • हल्दी वाला दूध
  • मौसमी फल
  • बादाम-अखरोट

हार्ट अटैक का डर दूर -दिल बनाएं मजबूत 

  • 15 मिनट करें सूक्ष्म व्यायाम
  • रोज सुबह लौकी का जूस पीएं
  • तले-भुने खाने से बचें
  • स्मोकिंग बिल्कुल ना करें
  • अर्जुन की छाल का काढ़ा पीएं

हार्ट को बनाए हेल्दी - लौकी कल्प

  • लौकी का सूप
  • लौकी की सब्जी
  • लौकी का जूस 

हार्ट के लिए सुपरफूड 

  • अलसी 
  • लहसुन
  • दालचीनी
  • हल्दी
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।