1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मी से राहत और पेट को ठंडक देने में नारियल को टक्कर देता है ताड़गोला, इन समस्याओं में भी है कारगर

गर्मी से राहत और पेट को ठंडक देने में नारियल को टक्कर देता है ताड़गोला, इन समस्याओं में भी है कारगर

 Written By: Poonam Yadav
 Published : May 13, 2024 09:04 am IST,  Updated : May 13, 2024 09:05 am IST

ताड़ का फल नारियल की तरह ही फाइबर से भरपूर है इसका सेवन करने से बॉडी तुरंत हाइड्रेट होती है, जानिए इसके अन्य फायदे

ताड़गोला के फायदे - India TV Hindi
ताड़गोला के फायदे Image Source : SOCIAL

ताड़गोला गर्मियों के मौसम में पाया जानेवाल एक फल है। यह फल आपको भारत के कई गाँव कस्बों में देखने को मिल जाएंगे। ताड़गोला ऊपर से दिखने में नारियल जैसा नज़र आता है लेकिन अंदर से इसकी बनावट लीची जैसी होती है। ताड़गोला सिर्फ दिखने में ही नारियल जैसा नहीं है बल्कि सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। ताड़गोला में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करते ही आपकी बॉडी को तुरंत हाइड्रेट होती है और आपके पेट को ठंडक मिलती है। अगर आप भी मई के इस भयंकर गर्मी से परेशान हैं तो इस फल का सेवन करना न भूलें। चलिए हम आपको इसके फायदों की लिस्ट बताते हैं।  

इन परेशानियों में है कारगर

  • हाइड्रेट करे: बढ़ती गर्मी की वजह से लोगों की बॉडी हीट की चपेट में आने लगती है जिससे लोगों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में इस फल का सेवन करने से आपको तुरंत हाइड्रेशन मिलता है। अपने आप को डिहाइड्रेशन की मार से से बचाने के लिए आप ताड़गोला का सेवन करें। 

  • पेट की समस्याओं में फायदेमंद : इस भयंकर गर्मी के मौसम में ताड़गोला आपके पेट के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। यह तुरंत आपके पेट में ठंडक प्रदान करता है। इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है साथ ही कब्ज, अपच और गैस की समस्या से भी आराम मिलता है।  

  • इम्यून सिस्टम को करे बूस्ट:  इम्यून सिस्टम कमजोर होने से लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में बहुत जल्दी आते हैं। ऐसे में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आप विटामिन सी से भरपूर ताड़गोले का सेवन कर सकते हैं।  

  • मेटाबॉलिज़्म बढाए: कमजोर मेटाबॉलिज़्म होने की वजह से लोगों का वजन बढ़ने लगता है और लोग मोटापे के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में फाइबर से भरपूर इस फल का सेवन करने से मेटाबॉलिज़्म तेजी से बढ़ता है। साथ ही इसे खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।  

  • डायबिटीज में फायदेमंद: ताड़गोला का फल डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल, इसमें इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जो शुगर को कंट्रोल करता है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।