1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह उठकर कर लें यह एक काम, हार्ट की बीमारियां नहीं फटकेंगी आसपास; दिल की सेहत रहेगी हमेशा दुरुस्त

सुबह उठकर कर लें यह एक काम, हार्ट की बीमारियां नहीं फटकेंगी आसपास; दिल की सेहत रहेगी हमेशा दुरुस्त

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 13, 2024 06:31 am IST,  Updated : May 13, 2024 08:23 am IST

रोजाना आधे घंटे की वॉक आपको फिट और हेल्दी रख सकती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं एक दिन में कितना स्टेप चलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

सुबह चलने के फायदे - India TV Hindi
सुबह चलने के फायदे Image Source : SOCIAL

दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारे शरीर के सभी अंगों में रक्त पहुंचाकर ऑक्सीजन और पोषक तत्व प्रदान करता है। यानी एक सेहतमंद स्वस्थ जीवन के लिए आपके दिल का स्वस्थ रहना बेहद ज़रूरी है।लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में, हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज करते हैं। ऐसे में खराब जीवनशैली, खानपान और एक्सरसाइज़ की कमी दिल को कई बीमारियों का खतरा पैदा कर सकती है। 

अगर आप अपने आप को सेहतमंद और दिल की बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो सुबह उठकर रोज़ाना एक काम ज़रूर करें। वह काम है एक्सरसाइज़! हालांकि ज़रूरी नहीं है कि अपने आप को फिट रखने के लिए आप जिम ही जाएं । अपनी दिल को स्वस्थ रखने के लिए आप सुबह के समय अगर आधा घंटा भी वॉक भी करते हैं तो इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है। रोजाना आधे घंटे की वॉक आपकी बॉडी और आपके दिल को हेल्दी रख सकती है चलिए आज हम आपको बताते हैं सुबह आधा घंटा वॉक करने से क्या फायदा होगा और एक दिन में आपको कितना स्टेप चलना चाहिए?

दिल की सेहत के लिए एक दिन में कितने कदम चलें?

दिल की सेहत को बनाए रखने के लिए आपका नियमित वॉक करना ज़रूरी है। डॉक्टर के अनुसार वयस्कों को एक दिन में 10 हजार कदम चलना ही चाहिए। सुबह के समय अगर आप आधा घंटा वॉक करते हैं तो आप हजार कदम तक चल लिया है। वहीं बाकी के बचे हुए 5 हज़ार स्टेप्स आप दिनभर में कम्प्लीट करें।

कैसे पूरे करें 10 हज़ार कदम?

  • अगर कहीं नज़दीक जाना है तो कार की बजाय पैदल जाएं या फिर साइकिल का इस्तेमाल करें। 

  • आप आने जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। 

  • घर के काम खुद करें जैसे -  झाड़ू लगान, फ्लोर को पोछना, बर्तन धोना या फिर खरीदारी करना।

  • ऑफिस में लंच ब्रेक के दौरान रोज़ाना टहलने ज़रूर जाएं। 

  • अगर घर में अपने पालतू जानवर है तो उसे रोज़ वॉक पर लेकर जाएं। 

10 हज़ार कदम चलने के फायदे:

  • अगर आप एक दिन में 10 हज़ार कदम चलते हैं तो इससे आपका बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है जिससे आपका दिल मजबूत बनाता है।

  • अगर आप एक दिन में 10 हज़ार कदम चलते हैं तो इससे आपक शुगर लेवल भी कम होता है।  

  • अगर आप एक दिन में 10 हज़ार कदम चलते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।  

  • एक दिन में इतना स्टेप चले से आपक बढ़ा हुआ वजन आसानी से कम होता है।  

  • 10 हज़ार स्टेप चलने से आपको नींद ेभत्र आते है और आपक तनाव भी कम होता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।