1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात को सोने से पहले ऐसे करें गुड़ का सेवन, सेहत को मिलेंगे कई चौंकाने वाले फायदे

रात को सोने से पहले ऐसे करें गुड़ का सेवन, सेहत को मिलेंगे कई चौंकाने वाले फायदे

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 23, 2024 12:05 am IST,  Updated : Apr 23, 2024 12:05 am IST

अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले गुड़ का सेवन करते हैं तो इससे आपके सेहत को कई फायदे होंगे। चलिए हम आपको बताते हैं वो फायदे कौन से हैं?

रात में गुड़ खाने के फायदे - India TV Hindi
रात में गुड़ खाने के फायदे Image Source : SOCIAL

गुड़ खाना सेहत के लिए फायदेमंद है ये तो हम सब जानते हैं।  सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसका सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। कुछ लोग गुड़ की चाय पीना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसे पराठा के साथ खाते हैं तो वहीं कुछ लोग खाने के बाद मीठे के र्रोप में इसका सेवन करते हैं।  आयरन से भरपूर गुड़ शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप गुड़ का सेवन रात को सोने से पहले करेंगे तो इससे आपके सेहत को कई लाभ होंगे। चलिए जानते हैं रात को सोने से पहले गुड़ खाने से शरीर को क्या फायदे होते हैं साथ ही किस तरह से इसका सेवन करें?

रात को सोने से पहले गुड़ खाने के फायदे:

  • कब्ज के लिए फायदेमंद: ज्यादातर लोगों को कब्ज की समस्या रहती है ऐसे में अगर आप रोजाना गुड़ के साथ गर्म पानी पीएं तो इस समस्या में राहत मिल जाएगी। यदि आप एसिडिटी की समस्या से भी परेशान रहते हैं, तो गर्म पानी के साथ गुड़ मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

  • नींद आएगी भरपूर: कुछ लोगों को रात में नींद न आने की समस्या रहती है। खासकर जो तनाव से ग्रसित होते हैं। ऐसे में आप रोजाना गर्म पाने में गुड़ मिलकार पियें। इससे नींद ना आने की समस्या में राहत मिलती है.

  • इम्यूनिटी बनाए मजबूत: गुड़ का सेवन करने से आपको कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। गुड़ में मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम और कई विटामिन्स पाए जाते ह जो इसे यह इम्यूनिटी बूस्टर बनाते हैं।  

  • खराश में फायदेमंद: अगर आप खांसी, खराश या गले की खिचखिच से परेशान हैं तो गुड़ का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।  गुड़ को अदरक के साथ गर्म कर खाने से गले की खराश से राहत मिलती है।

कैसे बनाएं गुड़ का पानी?

गुड़ का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी लें। उसके बाद इसमें एक टुकड़ा गुड़ डालकर मिला दें। इस ड्रिंक को रत को सोने से पहले पियें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कुछ ही महीनों में असर दिखने लगेगा। रात के समय गुड़ का पानी पीने से सुबह तक आपका पेट भी साफ होगा।प्रतिदिन गुड़ के एक तुड़का आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।