1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दही के साथ नमक मिलाकर खाएं या चीनी...जानें दही खाने का सही तरीका और सेहत के लिए क्या है फायदेमंद?

दही के साथ नमक मिलाकर खाएं या चीनी...जानें दही खाने का सही तरीका और सेहत के लिए क्या है फायदेमंद?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 22, 2024 10:03 pm IST,  Updated : Apr 22, 2024 10:29 pm IST

​लोग इस मौसम में दही का भरपूर सेवन करते हैं लेकिन क्या आप इसे खाने का सही तरीका जानते हैं? क्या आप जानते हैं इसे शक्कर के साथ खाना चाहिए या नमक के साथ? चलिए हम आपको बताते हैं क्या है दही खाने का सही तरीका

दही खाने का सही तरीका - India TV Hindi
दही खाने का सही तरीका Image Source : SOCIAL

गर्मियों में लोग दही और दही से बनी चीज़ों का सेवन बहुत ज़्यादा करते हैं। दही का सेवन करने से आपकी पाचन क्षमता मजबूत होती है साथ ही इस उमस भरे मौसम में इसका सेवन आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दही को बेहद शुभ भी माना गया है। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले लोग दही और चीनी खिलाते हैं। वहीं, कई लोग दही में नमक मिलाकर बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन क्या अपने कभी सोचा है कि आखिर दही के साथ शक्कर या नमक क्या मिलाकर खाना सेहत के लिए ज़्यादा फायदेमंद है? आखिर दही खाने का सही तरीका क्या है? तो चलिए हम आपको बताते हैं दही खाने का सही तरीका? 

दही के साथ नमक मिलाकर खाएं या चीनी?

  • दही और चीनी: आयुर्वेद के अनुसार चीनी और दही का यह कॉम्बिनेशन आपके पेट के लिए बेहद लाभकारी होता है। दही में चीनी मिलाकर खाने से जलन और एसिडिटी की समस्या कम होती है। लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दही चीनी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन हाई कैलोरी वाला होता है। इनके सेवन से वजन तेजी से बढ़ता है और लोग मोटापे की चपेट में आते हैं। इसके अलावा डायबिटीज और दिल के मरीजों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। 

  • दही और नमक: डायबिटीज के मरीजों के लिए दही नमक का सेवन बेहतरीन विकल्प है। अगर आप दही का सेवन रात में कर रहे हैं, तो नमक मिलाकर खाएं इससे आपका पाचन दुरुस्त होता है। हालांकि, नमक एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है इसलिए ये दही में मौजूद फायदेमंद बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। इसके अलावा एक्सपर्ट यह भी सलाह देते हैं कि जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है वो लोग दही में नमक मिलाकर न खाएं क्योंकि इससे बीपी बढ़ा सकती है। साथ ही स्ट्रोक, हाइपरटेंशन की संभावना भी बढ़ जाती है।

क्या है दही खाने का सही तरीका?

दही खाने का सबसे हेल्दी तरीका ये है कि आप दही में नमक या शक्कर कुछ भी मिलाकर न खाएं। जितना हो सके आप सादा दही खाएं। साथ ही अगर आप नाश्ते के समय दही खा रहे हैं तो दही में चीनी मिला सकते हैं। अगर आप दोपहर या रात में दही खा रहे हैं तो नमक मिलाएं। इसके अलावा डायबिटीज की समस्या होने पर आप दही में नमक मिलाकर ही खाएं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।