1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मोटापे से हो गए हैं परेशान तो इन सब्जियों के जूस को डाइट में करें शामिल, तेजी से कम होगा वजन

मोटापे से हो गए हैं परेशान तो इन सब्जियों के जूस को डाइट में करें शामिल, तेजी से कम होगा वजन

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 21, 2024 12:09 pm IST,  Updated : Apr 21, 2024 01:27 pm IST

हरी सब्जियां सर आपके सेहत के लिए ही फायदेमंद है नहीं है, बल्कि इनके जूस का सेवन कर आप तेजी से बढ़ रहे मोटापे से भी छुटकारा पा सकते हैं।

Vegetable Juice For Obesity - India TV Hindi
Vegetable Juice For Obesity Image Source : SOCIAL

इन दिनों लोग देश दुनिया में सबसे ज़्यादा मोटापे का शिकार हो रहे हैं। मोटापे से सिर्फ आपका वजन ही नहीं बढ़ता बल्कि आपका शरीर कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है। ऐसे में अपने आप को फिट रखने के लिए लोग कई तरह के उपाऊ आज़माते हैं। अपनी फिटनेस को मेंटेन करने एक लिए आप योग, एक्सरसाइज़ के अलावा अपनी डाइट पर भी ध्यान दें। मोटापे को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में इन सब्जियों के जूस को शमिल करें। डॉक्टर आभा आत्रेय कहती हैं कि मोटापा कम करने में कुछ सब्जियों का जूस बेहद असरदार है। प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर इन सब्जियों का जूस पीने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और वजन भी तेजी से कम होता है। चलिए आपको बताते हैं कि वो कौन सी सब्जियां हैं, जिनके जूस पीकर आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं।

  • पालक का जूस: पालक में मौजूद थायलाकोइड्स वजन कम करने में बेहद कारगर है। पालक में विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम,  फॉस्फोरस, प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्त्रोत है।वजन कंट्रोल करने के लिए आप पालक से बने जूस का नियमित रूप से सेवन करें। 

  • खीरा जूस: खीरा का जूस वजन कम रकने में बेहद असरदार है। खीर में आप, अजवाइन मिक्स कर उसका जूस बनाएं। यह जूस वजन कम करने के लिए बेहतरीन है। इसमें कम कैलोरी होती है, जो चर्बी को धीरे धीरे गलाने का काम करती है। इसका जूस पीने से आपको बॉडी भी हाइडट्रेडेड रहती है।  

  • लौकी का जूस: रोजाना सुबह एक गिलास लौकी का जूस पूरे दिन की ऊर्जा देता है। लौकी में विटामिन, पोटेशियम, आयरन, और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।  इसका जूस पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और त्वचा को चमक भी देता है।  लौकी के जूस को पीने से पेट घंटों भरा रहता है जिससे मोटापा कम होता है।

  • आंवले का जूस: आंवले का जूस भी मोटापा कम करने में बेहद फायदेमंद है। आंवले का जूस बनाने के लिए आप कई सब्जियां इसमें ऐड ऑन कर सकते हैं।  2 आंवला लें और उसमें आधा खीरा और एक कप लौकी मिलाएं। और इसे ग्राइंड कर इसका जूस बनाकर पियें। इससे धीरे धीरे मोटापा कम होता है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।