1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अखरोट के सेवन से शरीर से को मिलते हैं कई फायदे, जानें एक दिन में कितना खाएं?

अखरोट के सेवन से शरीर से को मिलते हैं कई फायदे, जानें एक दिन में कितना खाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 26, 2024 04:56 pm IST,  Updated : Mar 26, 2024 05:02 pm IST

अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो आपकी सेहत के लिए बेहद असरदार है। चलिए आपको बताते हैं इसे खाने से आपको क्या फायदे होंगे और आप किन बीमारियों से दूर रहेंगे।

walnuts Benefits- India TV Hindi
walnuts Benefits Image Source : SOCIAL

अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसका सेवन करने से आपकी सेहत को कई फायदे होंगे। हाल ही में हुई एक नई स्टडी के अनुसार, जो लोग रोज़ाना अखरोट का सेवन करते हैं, उन्हें दिल से जुड़ी बीमारी की संभावना बहुत कम होती है। इसमें मौजूद कैल्शियम, विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन हमारे शरीर को हेल्दी बनाते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस ड्राई फ्रूट के सेवन से आपके शरीर को क्या फायदे होते हैं।

  • हड्डियां बनाए मजबूत: अखरोट में मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड कमजोर हड्डियों वाले लोगों के लिए वरदान है। अगर आपकी हड्डियों में हमेशा दर्द रहता है तो रोज़ाना सुबह के समय खाली पेट भीगे हुए अखरोट का सेवन करें।
  • स्किन के लिए फायदेमंद: अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन बी6 आपकी स्किन की सेहत के लिए कारगर है। यह आपकी स्किन को जवां और चमकदार दिखने में मदद करता है। यानी आप अपनी स्किन को मुलायम बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना 5-6 अखरोट खाएं।
  • दिमाग के लिए फायदेमंद: जिन लोगों को हर छोटी-बड़ी चीज़ भूलने की आदत होती है उन्हें अपनी डाइट में इस ड्राई फ्रूट को ज़रूर शामिल करना चाहिए। अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन E जैसे पोषक तत्व आपके दिमाग की सेहत को हेल्दी बनाते हैं। अखरोट खाने से दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे ऑक्सीजन आसानी से दिमाग तक पहुंच पाते हैं।
  • कैंसर का खतरा करे कम: अखरोट में मौजूद फाइटोस्टेरॉल, ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण ट्यूमर के जोखिम को कम करते हैं।  इसके सेवन से आप प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। अखरोट में पॉलिफेनॉल इलागिटैनिन्स पाया जाता है जो कैंसर से बचाव करता है।
  • डायबिटीज को करे कंट्रोल:  इन दिनों लोग शुगर के बढ़ने से डाइबिटीज जैसी गम्भीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में अखरोट इसके मरीजों के लिए बेहद असरदार साबित हो सकता है। दरअसल, अखरोट ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को कंट्रोल करता है जिससे टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम कम हो जाता है।
  • वजन घटाने में मददगार: अगर आप बढ़ते मोटापे से परेशान हैं तो आपका वजन कम करने में अखरोट बेहद फायदेमंद हो सकता है। दरअसल इसमें है प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है जो आपकी भूख को कम करता है।

एक दिन में इतना खाएं

पूरे दिन एक्टिव रहने के लिए रोजाना सुबह के समय खाली पेट 5-6 भिगोया हुआ अखरोट खाएं। भिगोया हुआ अखरोट आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ये भी पढ़ें-

तुलसी की पत्ती ही नहीं इसका बीज भी है फायदेमंद, जानें किन समस्याओं में है कारगर और कैसे करें इस्तेमाल?

बॉडी में जमा फैट होगा कुछ ही दिनों में गायब बस रोज़ाना सुबह सबसे पहले इस ड्रिंक का करें सेवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।