1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खीरा खाने के बाद आप भी पीते हैं पानी तो जाएं सावधान! आ सकती हैं ये परेशानियां

खीरा खाने के बाद आप भी पीते हैं पानी तो जाएं सावधान! आ सकती हैं ये परेशानियां

 Written By: India TV Health Desk
 Published : May 05, 2022 06:36 pm IST,  Updated : May 05, 2022 06:36 pm IST

खीरे में पानी प्रचुर मात्रा पानी के पाए जाने की वजह से इसे गर्मियों के लिए सेहतमंद माना जाता है।

cucumber- India TV Hindi
cucumber Image Source : FREEPIK

Highlights

  • खीरा में 95 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है
  • खीरा में पानी के अलावा विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर मौजूद होते हैं

गर्मियों के दिनों में खीरे का सेवन करना लोगों को बहुत पसंद आता है। पोषक तत्वों से भरपूर खीरा सलाद के तौर पर ज्यादा सेवन किया जाता है। खीरे में विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा खीरे में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। 

खीरे में पानी प्रचुर मात्रा पानी के पाए जाने की वजह से इसे गर्मियों के लिए सेहतमंद माना जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि है खीरा खाने के बाद पानी पीने से नुकसान हो सकते हैं! प्रचुर में मात्रा में पानी से भरपूर खीरा का सेवन करने के बाद यदि पानी पिया जाता है, तो इसके क्या नुकसान हैं आइए जानते हैं। 

डायबिटीज के मरीजों के लिए कारगर है कच्चा आम, इम्‍यूनिटी भी होती है बूस्ट, जानिए अन्य फायदे

खीरा खाने के बाद क्यों नहीं करें पानी का सेवन?

स्किन और बालों के लिए आवश्यक माने जाने वाले खीरे में 95 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है। विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, पोटेशियम तत्वों से भरपूर इस फल का सेवन करने के बाद पानी पीने से आप सभी तरह के पोषक तत्वों से वंचित हो जाते हैं। पानी इन सभी पोषक तत्वों को अवशोषित कर लेता है। न सिर्फ खीरा बल्कि अन्य प्रकार के फल और सब्जियों का सेवन करने का बाद पानी नहीं पीने की सलाह दी जाती है।

White Hair Problem: कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं बाल? किसी चीज से नहीं हुआ फायदा तो ये 3 चीजें आजमाकर देखें

खीरा खाने के बाद पानी पीने से आती है ये समस्याएं

  • खाने के डाइजेशन के लिए पीएच लेवल का सही होना बेहद जरूरी होता है। खीरा के बाद पानी पीने से पीएच लेवल डिसबैलेंस हो जाता है। जिसका असर हमारे डाइजेशन पर पड़ता है।
  • खीरा खाने के बाद पानी पीने की वजह लूज मोशन और डायरिया की समस्या हो सकती है। यदि आप खीरा खाने के बाद पानी पीने की इच्छा रखते हैं तो उनके बीच 20 मिनट का अंतराल रखना जरूरी है।

चश्मे के बढ़ते नंबर से हैं परेशान? आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, उतर जाएगा चश्मा

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।