1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. तेजी से वजन कम करने के लिए ऐसे करें जीरा का सेवन, पेट भी होगा अंदर

तेजी से वजन कम करने के लिए ऐसे करें जीरा का सेवन, पेट भी होगा अंदर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 02, 2021 01:49 pm IST,  Updated : Jun 02, 2021 01:50 pm IST

जीरा का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। इसका सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन अगर जीरा की बनी चाय का सेवन किया जाए तो वजन कम करने में मदद मिलती है।

तेजी से वजन कम करने के लिए ऐसे करें जीरा का सेवन, पेट भी होगा अंदर	- India TV Hindi
तेजी से वजन कम करने के लिए ऐसे करें जीरा का सेवन, पेट भी होगा अंदर Image Source : PIXABAY.COM

लगातार बैठे रहने या फिर खाना खाने के बाद थोड़ा सा भी ना चलने आदि के कारण भी तेजी से वजन बढ़ जाता है। इसके साथ ही पेट में अधिक मात्रा में फैट जमा हो जाता है। आज के समय में हर चौथा व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है। वजन कम करने के लिए हम कई तरह के उपाय अपनाते है। लेकिन आप चाहे तो किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आसानी से वजन कम कर सकते हैं। किचन में मौजूद चीजों में से एक है जीरा। 

जीरा का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। इसका सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन अगर जीरा की बनी चाय या पानी का सेवन किया जाए तो वजन कम करने में मदद मिलती है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर से विषाक्त तत्व बाहर निकलने के साथ मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करेगा। जानिए इसे खाने की विधि के बारे में।

वजन घटाने के लिए ऐसे करें अजवाइन का सेवन, पेट-कमर की चर्बी भी हो जाएगी गायब

मोटापा कम करने में जीरा कैसे है कारगर?

जीरे में विटामिन-सी, के,बी 1, 2, 3, ई, प्रोटीन, कैल्शियम, मेग्नेशियम, पोटेशियम, जिंक, कॉपर, आयरन, कार्बोहाइड्रेट जैसे तमाम तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही जीरा में थायमोक्विनोन नामक एक  एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। जिससे आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है। इसके साथ ही यह वजन कम करने में मदद करता है। कई रिसर्च के अनुसार जीरा को एक अच्छे वजन घटाने में काफी मदद करता है। इसके अलावा अगर आपको ब्लड शुगर या कोलेस्ट्राल बढ़ा हुआ है तो जीरा की चाय काफी कारगर साबित हो सकती हैं। 

इन लोगों को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए लीची का सेवन, फायदे की जगह होगा भारी नुकसान

वजन कम करने के लिए कैसे करें इसका सेवन

  1. वजन कम करने के लिए जीरा की चाय कारगर उपाय है। इसे बनाने के लिए आप एक कप पानी में एक चम्मच जीरा डालकर उबाल लें। जब ये उबल जाए तो चाय को छान लें और पीएं। स्वाद के लिए आप इसमें शहद या नींबू भी मिला सकते हैं।
  2. रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर भिगो दें। दूसरे दूर इसे उबालकर या फिर ऐसे ही सिंपल पानी पी लें। इसके साथ ही जीरा को चबा लें।

अधिक मात्रा में कर रहे हैं तरबूज का सेवन तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं कई दिक्कतें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।