1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस मसाले का पानी घुटनों में जमे हुए यूरिक एसिड को कर देता है फिल्टर, मोटापा भी होता है दूर, जानें कैसे करें सेवन?

इस मसाले का पानी घुटनों में जमे हुए यूरिक एसिड को कर देता है फिल्टर, मोटापा भी होता है दूर, जानें कैसे करें सेवन?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 01, 2025 06:43 pm IST,  Updated : Mar 01, 2025 06:43 pm IST

यूरिक एसिड के मरीजों के लिए जीरा का पानी बेहद फायदेमंद है। इससे सिर्फ यूरिक एसिड ही कंट्रोल नहीं होता है बल्कि वजन भी कम होता है। चलिए, जानते हैं यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए इसका इस्तेमाल कैसे करें?

यूरिक एसिड- India TV Hindi
यूरिक एसिड Image Source : SOCIAL

शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से जोड़ों में दर्द, अकड़न और सूजन जैसी समस्याएं शामिल हैं। यूरिक एसिड के मरीजों को अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। सही डाइट लेने से यूरिक एसिड को काफी हद तक कंट्रोल में रखा जा सकता है। ऐसी बहुत सी चीजें है जो गठिया की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। इन्हीं में से एक है जीरे का पानी। जीरे का इस्तेमाल आमतौर पर सब्जी या दाल में किया जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं की इसका सेवन करना किस तरह से लाभदायक होता है। साथ ही जानिए इसे बनाने का तरीका।

यूरिक एसिड पेशेंट डाइट में शामिल करें जीरे का पानी:

जिंक, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर जीरा, शरीर में यूरिक एसिड लेवल को मेंटेन रखने में सहायक होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है जो सूजन को कम करने में मददगार हो सकता है। जीरे का पानी बनाना बेहद आसान होता है। दो चम्मच जीरो को एक ग्लास पानी में रातभर सोक करके रख दें। सुबह इस पानी को छानकर पिएं। आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें दालचीनी पाउडर या नमक भी मिला सकते हैं। खाली पेट जीरे का पानी पीने से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर सही रहता है।

वजन भी होता है कम:

वजन घटाने के लिए जीरे का पानी बेहतर विकल्प हो सकता है। ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है, जिससे वजन घटाने में आसानी होती है।  अगर आप नियमित रूप से जीरे का पानी पीते हैं तो इससे त्वचा चमकदार बनती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।