1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. करी पत्ता ही नहीं, इसका पानी भी सेहत को बनाता है दमदार, किस समय करना चाहिए सेवन?

करी पत्ता ही नहीं, इसका पानी भी सेहत को बनाता है दमदार, किस समय करना चाहिए सेवन?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 17, 2024 07:00 am IST,  Updated : Oct 17, 2024 07:00 am IST

करी पत्ता आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करी पत्ते का पानी भी आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है?

सेहत के लिए वरदान करी पत्ते का पानी- India TV Hindi
सेहत के लिए वरदान करी पत्ते का पानी Image Source : SOCIAL

अगर आपको भी यही लगता है कि औषधीय गुणों से भरपूर करी पत्ते का इस्तेमाल महज खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। करी पत्ता आपकी सेहत पर फायदों की बौछार कर सकता है। अगर आप भी करी पत्ते का पानी पीने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में नहीं जानते हैं, तो आपको भी महज एक हफ्ते के लिए इस नेचुरल ड्रिंक को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर देखना चाहिए।

कैसे बनाएं करी पत्ते का पानी?

करी पत्ते का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी डालें। अब इस पानी में मुट्ठीभर करी पत्ते डालकर इसे अच्छी तरह से बॉइल करें। उबलने के बाद, जब ये पानी हल्का ठंडा हो जाए, तब आप इसे छानकर पी सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सुबह-सुबह करी पत्ते का पानी पीना चाहिए। करी पत्ते का पानी आपकी हार्ट हेल्थ से लेकर आपकी लिवर हेल्थ तक के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

हर रोज करी पत्ते का पानी पीकर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकते हैं। करी पत्ते का पानी आपके शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा अगर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो भी आपको करी पत्ते का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। करी पत्ते का पानी आपकी गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है यानी एसिडिटी और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से खुद का बचाव करने के लिए करी पत्ते के पानी को पिया जा सकता है।

करी पत्ते में पाए जाने वाले तत्व

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करी पत्ते में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल गुणों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि आयुर्वेद के मुताबिक करी पत्ते को सेहत के लिए वरदान माना जाता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।