1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज सुबह 1 घंटे पैदल चलने से मिलेगी इतने फायदों की सौगात, बिना देरी किए कर दें शुरू

रोज सुबह 1 घंटे पैदल चलने से मिलेगी इतने फायदों की सौगात, बिना देरी किए कर दें शुरू

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 04, 2024 06:50 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 06:51 am IST

Daily 1 Hour Walk Benefit: जो लोग दिन की शुरूआत 1 घंटे की सैर के साथ करते हैं उनको सेहत से जुड़े कई फायदे मिलते हैं। 1 घंटे पैदल चलने से हार्ट संबंधी और डायबिटीज जैसी बीमारियां दूर रहती है। वजन घटाने के साथ लंबे समय तक फिटनेस बनी रहती है। जानिए 1 घंटे टहलने के फायदे क्या है?

सुबह 1 घंटे टहलने के फायदे- India TV Hindi
सुबह 1 घंटे टहलने के फायदे Image Source : FREEPIK

रोजान सुबह वॉक जरूर करनी चाहिए। वॉक शरीर के लिए ऐसी है जैसे दिनभर मोबाइल का इस्तेमाल करने से पहले उसे चार्ज किया जाता है। सुबह वॉक करने से शरीर रिचार्ज होता है। दिनभर एक्टिव रहता है और शरीर के सारे अंग बेहतर तरीके से फंक्शन करते हैं। सिर्फ वजन घटाने के लिए नहीं बल्कि बीमारियों को शरीर से दूर रखने के लिए भी सुबह की सैर जरूरी है। फिटनेस को बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है रोजाना वॉक करना। नियमित रूप से टहलने से मन और शरीर दोनों में ताजगी बनी रहती है। इससे आप एक बैलेंस्ड लाइफ जी सकते हैं। हम आपको रोजाना सुबह 1 घंटे पैदल चलने के फायदों के बारे में बता रहे हैं। जानिए 1 घंटे की वॉक से क्या फायदे मिलते हैं?

सुबह 1 घंटे पैदल चलने के फायदे (Benefits Of 1 Hour Daily Walk)

  1. वजन घटाने में मदद- सुबह एक घंटे पैदल चलने से शरीर में जमा फैट कम होता है। रोजाना वॉक करने से आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। शरीर के हर अंग की एक्सरसाइज होती है। इसलिए वजन घटाने के लिए वॉक को सबसे अच्छी एक्सरसाइज माना जाता है।

  2. हार्ट के लिए फायदेमंद- रोज सुबह 1 घंटे टहलने से हार्ट को बहुत फायदा मिलता है। इससे हार्ट बेहतर फंक्शन करता है। हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। इसलिए दिल की सेबत का राज वॉक को माना जाता है।

  3. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे- रोजाना सुबह 1 घंटे की वॉक ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है। इससे ब्लड फ्लो बेहतर बनता है। वजन कम रहने से बीपी भी कंट्रोल रहता है।

  4. स्ट्रेस कम होता है- सुबह की वॉक को दिमाग के लिए बेहतरीन माना गया है। रोज सुबह 1 घंटे पैदल चलने से शरीर में हैप्पी हार्मोन्स बनते हैं। जिससे तनाव कम होता है। सुबह शांत वातावरण में वॉक करने से दिमाग को शांति मिलती है।

  5. डायबिटीज कंट्रोल करने का रामबाण इलाज- डायबिटीज के मरीज को रोजाना सुबह 1 घंटे सैर पर जरूर जाना चाहिए। इससे आपका वेट कंट्रोल रहता है। शरीर में रोग प्रतिरोधक तंत्र मजबूत बनता है और बॉडी में इंसुलिन लेवल भी संतुलित रहता है। डायबिटीज को वॉक से आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।