1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किस विटामिन की कमी से लगती है सर्दी? शरीर में गर्माहट पैदा करने के लिए अपनाएं ये तरीके

किस विटामिन की कमी से लगती है सर्दी? शरीर में गर्माहट पैदा करने के लिए अपनाएं ये तरीके

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 09, 2024 04:18 pm IST,  Updated : Nov 09, 2024 04:18 pm IST

क्या आपको भी बाकी लोगों की तुलना में बहुत ज्यादा ठंड महसूस होती है? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर में एक जरूरी विटामिन की कमी सर्दी लगने का मुख्य कारण बन सकती है।

सर्दी क्यों लगती है?- India TV Hindi
सर्दी क्यों लगती है? Image Source : FREEPIK

सर्दियों के मौसम में सभी को ठंड महसूस होती है। लेकिन जहां कुछ लोगों को कम सर्दी लगती है, तो वहीं कुछ लोगों को ज्यादा सर्दी महसूस होती है। अगर आपको भी सर्दी का एहसास बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा होता है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में एक जरूरी पोषक तत्व की कमी पैदा हो गई हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक विटामिन की डेफिशिएंसी की वजह से आपको हर समय ठंड महसूस हो सकती है।

सर्दी लगने का कारण

अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी है, तो आपको सर्दी लग सकती है। विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन में और ऑक्सीजन के ट्रांसपोर्ट में अहम भूमिका निभाता है। इस विटामिन की कमी की वजह से हमारी बॉडी रेड ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन नहीं कर पाती है। यही वजह है कि इस विटामिन की डेफिशिएंसी से एनीमिया हो सकता है। विटामिन बी12 की कमी से अक्सर ठंड भी लग सकती है।

विटामिन बी12 के लक्षण

विटामिन बी12 की कमी की वजह से आपको अक्सर थकान या फिर कमजोरी महसूस हो सकती है। मतली, उल्टी या फिर दस्त जैसी समस्याएं भी इस विटामिन की डेफिशिएंसी के लक्षणों की तरफ इशारा कर सकते हैं। विटामिन बी12 की कमी आपके नर्वस सिस्टम और आपकी गट हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है।

जरूरी है जांच करवाना

अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए। समय रहते अपनी जांच करवाने और अच्छे डॉक्टर से कंसल्ट करने में ही समझदारी है। लंबे समय तक विटामिन बी12 की कमी आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

शरीर में गर्माहट पैदा करने के लिए यानी विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप इस विटामिन से भरपूर खाने की चीजों का सेवन कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।