1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज-रोज रुला रहा है जोड़ों का दर्द, आपकी इस समस्या की छुट्टी कर देंगे ये 4 योगासन

रोज-रोज रुला रहा है जोड़ों का दर्द, आपकी इस समस्या की छुट्टी कर देंगे ये 4 योगासन

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 08, 2024 04:38 pm IST,  Updated : Nov 08, 2024 04:38 pm IST

क्या आप भी जोड़ों के दर्द की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको कुछ योगासनों को अपने डेली रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

Yoga Asanas for Joint Pain- India TV Hindi
Yoga Asanas for Joint Pain Image Source : FREEPIK

जोड़ों के दर्द की वजह से अक्सर लोगों का जीना मुश्किल हो जाता है। अगर आप जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपनी बोन हेल्थ को मजबूत बनाने की कोशिश में जुट जाना चाहिए। हड्डियों की मजबूती के लिए आप योग को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। कुछ योगासनों की मदद से आपके जोड़ों के दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए ऐसे ही कुछ दमदार योगासनों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

  • त्रिकोणासन- अगर आप जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हर रोज नियम से त्रिकोणासन का अभ्यास करना शुरू कर दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि त्रिकोणासन आपकी बोन हेल्थ के साथ-साथ आपकी गट हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है।

  • चक्रासन- चक्रासन या फिर व्हील पोज की प्रैक्टिस कर आपको जोड़ों के दर्द से काफी हद तक राहत मिल सकती है। चक्रासन आपकी हड्डियों को और आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकता है। चक्रासन आपकी ओवरऑल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है।

  • उष्ट्रासन- जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए अक्सर उष्ट्रासन का अभ्यास करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अगर आप मोटापे को अलविदा कहना चाहते हैं, तो भी उष्ट्रासन की प्रैक्टिस करना शुरू कर सकते हैं। यकीन मानिए उष्ट्रासन आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकता है।

  • वीरभद्रासन- वीरभद्रासन आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकता है। अगर आप रेगुलरली इस आसन की प्रैक्टिस करते हैं, तो आपको कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

कुल मिलाकर ये सभी आसन न केवल आपकी हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती के लिए बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।