1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डेंगू का नया डी-2 स्ट्रेन है खतरनाक, प्लेटलेट्स कैसे बढ़ाएं और मच्छर भगाने के क्या हैं प्राकृतिक उपाय, जानिए

डेंगू का नया डी-2 स्ट्रेन है खतरनाक, प्लेटलेट्स कैसे बढ़ाएं और मच्छर भगाने के क्या हैं प्राकृतिक उपाय, जानिए

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 12, 2021 10:18 am IST,  Updated : Sep 12, 2021 10:45 am IST

डेंगू के शुरुआती लक्षणों को अगर आप अनदेखा करते हैं तो फिर बुखार तेज हो सकता है। यहां तक की मसूड़ों और नाक से भी खून आ सकता है, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा।

Dengue D2 Strain how to increase platelets fast in dengue in hindi best tips for dengue patient swam- India TV Hindi
प्लेटलेट्स कैसे बढ़ाएं और मच्छर भगाने के क्या हैं प्राकृतिक उपाय, स्वामी रामदेव से जानिए  Image Source : PIXABAY.COM

देश में एक बार फिर कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा है। महाराष्ट्र हो या फिर केरल, वायरस के बढ़ते केस टेंशन बढ़ा रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और मध्य प्रदेश में लोग एक नई मुसीबत के खौफ में हैं। मुसीबत का नाम है- डेंगू का नया डी-2 वेरिएंट। डेंगू ने उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में कहर बरपाया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के तो अलग-अलग जिलों में 5 हजार से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा में 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। डॉक्टर्स की मानें तो इसकी वजह है- डेंगू का बदलता हुआ रूप। 

ICMR के मुताबिक डेंगू के मरीजों में अब डी-2 स्ट्रेन पाया जा रहा है, जो सबसे ज्यादा खतरनाक है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक डेंगू का डी-2 का स्ट्रेन अक्सर ब्लीडिंग की वजह बनता है और प्लेट्लेट्स काउंट तेजी से कम होने लगते हैं। साथ ही ये ब्लड प्रेशर भी तेजी से बढ़ाता है, जो मरीज के लिए जानलेवा बन जाता है। इसलिए डेंगू के लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है। अगर सिरदर्द है, बुखार है, हड्डियों में दर्द हो रहा है तो ये डेंगू के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। यानि बहुत सावधान होने और तुरंत जांच करवाने की जरूरत है। 

किन चीजों से लिवर को है खतरा, हेल्दी लिवर के लिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

डेंगू के शुरुआती लक्षणों को अगर आप अनदेखा करते हैं तो फिर बुखार तेज हो सकता है। यहां तक की मसूड़ों और नाक से भी खून आ सकता है, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। ऐसे में जरूरी है कि अपने आसपास मच्छरों को बिल्कुल भी पनपने न दें। किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर फौरन जांच कराएं। सबसे बड़ी बात अपनी इम्युनिटी को मजबूत रखें। क्योंकि अगर शरीर मजबूत होगा तो बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी ज्यादा होगी। कोरोना से लेकर डेंगू तक के बुखार कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। योग और आयुर्वेद से इम्युनिटी को कैसे बढ़ाया जाए, डेंगू-मलेरिया के साथ वायरल फीवर को कैसे हराया जाए, ये स्वामी रामदेव ने बताया है। 

डेंगू के लक्षण

मसूड़ों से खून

नाक से खून
मसल्स पेन
ज्वॉइंट पेन
बुखार
उल्टी
सिरदर्द 

खतरनाक है नया स्ट्रेन

ब्लीडिंग की वजह 
प्लेटलेट्स काउंट कम करता है
बीपी को तेजी से बढ़ाता है

डेंगू से बचाव के लिए बरतें सावधानी

घरों के बाहर छिड़काव करें
साफ-सफाई रखें
पानी न इकट्ठा होने दें
खिड़कियों पर जाली लगाएं
पूरी बाजी के कपड़े पहनें
मच्छरदानी लगाएं

प्लेटलेट्स कैसे बढ़ाएं?

व्हीटग्रास का जूस पिएं
एलोवेरा का जूस पिएं
गिलोय का जूस पिएं
पपीते के पत्ते का जूस पिएं 
अनार का रस दिन में 5 बार पिएं। 

मच्छर भगाने के नैचुरल उपाय

नीलगिरी और नीम का तेल बराबर मात्रा में मिलाकर लगाएं।  
कमरे में कपूर जलाएं।
घर में लोबान जलाएं।

डेंगू फीवर में कारगर 

शरीर में पानी की कमी ना होने दें
खूब नारियल पानी पिएं।
तुलसी के पत्ते को उबालकर पानी पिएं
पपीते के पत्ते का रस पिएं

बुखार कम करने के लिए- गिलोय का रस पिएं।

वॉमिटिंग के लिए- अनार का जूस दें।

रोजाना करें योग 

मंडूकासन
शशकासन 
योगमुद्रासन
वक्रासन
अर्ध मत्स्येन्द्रासन 
गोमुखासन
पश्चिमोत्तानासन
पवनमुक्तासन
मर्कटासन
उत्तानपाद आसन   

सूर्य नमस्कार के फायदे

इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग करता है 
एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक 
वजन घटाने में मददगार
शरीर को डिटॉक्स करता है
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
पाचन तंत्र बेहतर होता है
शरीर को ऊर्जा मिलती है
फेफड़ों तक ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचती है

पादहस्तासन के फायदे

डिप्रेशन दूर होता है 
फेफड़ों को स्वस्थ बनाता है
सांस संबंधी दिक्कत दूर होती है 
पाचन संबंधी समस्या दूर होती है
सिर में रक्त संचार बढ़ता है

भुजंगासन के फायदे

लिवर से जुड़ी दिक्कत दूर होती है 
रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
छाती चौड़ी होती है
किडनी को स्वस्थ बनाता है
तनाव, चिंता, डिप्रेशन दूर करता है 

सूक्ष्म व्यायाम के फायदे

शरीर पूरा दिन चुस्त रहता है 
शरीर में थकान नहीं होती है
कई तरह के दर्द से राहत
ऊर्जा का संचार करता है
जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है

कारगर प्राणायाम

अनुलोम विलोम
कपालभाति
भस्त्रिका 
भ्रामरी 
उज्जायी
उद्गीथ 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।