1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मच्छरों का खतरनाक हमला सेहत पर पड़ सकता है भारी, डेंगू-मलेरिया-चिकनगुनिया से बचने के लिए अपनाएं आयुर्वेदिक उपाय

मच्छरों का खतरनाक हमला सेहत पर पड़ सकता है भारी, डेंगू-मलेरिया-चिकनगुनिया से बचने के लिए अपनाएं आयुर्वेदिक उपाय

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 25, 2024 09:39 am IST,  Updated : Aug 25, 2024 09:39 am IST

मच्छरों की वजह से आप डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। समय रहते कुछ आयुर्वेदिक उपायों के बारे में जानना बेहद जरूरी है।

आयुर्वेदिक उपाय से बेअसर होगा मच्छरों का डंक- India TV Hindi
आयुर्वेदिक उपाय से बेअसर होगा मच्छरों का डंक Image Source : PEXELS

साइंस जर्नल के मुताबिक एक वक्त ऐसा भी आएगा जब धरती के आधे से ज्यादा हिस्से में इंसान और जानवर एक साथ रहने के लिए मजबूर होंगे। इसमें डरने वाली बात तो ये है कि अगर जंगल कम होते रहे तो जानवरों से इंसानों में नई बीमारियों का संक्रमण तेजी से फैलेगा और बीमारियां दिनों-दिन बढ़ेंगी। करीब चार साल पहले 'कोविड-19' भी इंसान का जंगली जीव के संपर्क में आने का नतीजा ही था और अब मंकी पॉक्स भी पूरी दुनिया के लिए नया खतरा बन गया है। WHO ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। पाकिस्तान-श्रीलंका में इसके मामले मिले हैं और भारत भी अलर्ट मोड पर है। आपको बता दें कि इसकी टेस्टिंग के लिए ICMR के 32 लैब तैयार हैं। 

वहीं, बरसाती मौसम में मच्छरों का प्रकोप भी कुछ कम नहीं है। डेंगू-चिकनगुनिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले 75% ज्यादा लोग इस बार इन बीमारियों की गिरफ्त में हैं। साल दर साल ये बीमारियां पहले से ज्यादा घातक साबित हो रही हैं। ICMR के मुताबिक इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर जो नए-नए ठिकानों पर अपनी पहुंच बना रहे हैं यानी जियोग्राफिकली स्प्रेड हो रहे हैं। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक पांच साल में दूसरी बार फ्लू जानलेवा साबित हो रहा है। देश के 12 राज्यों में फ्लू से हालात गंभीर हैं। आइए अब योगगुरु स्वामी रामदेव से इन बीमारियों से बचने के आयुर्वेदिक उपाय के बारे में जानते हैं।

खतरनाक डेंगू

प्लेटलेट्स कम

लो बीपी
ब्रेन डेड

हाईग्रेड फीवर के लक्षण

तेज ठंड लगना
मसल्स में ऐंठन
सिरदर्द
वॉमिट
डायरिया
पेटदर्द

डेंगू से बचने के लिए क्या करें?

घर में पानी न जमा होने दें
खिड़कियों पर जाली लगाएं
पूरी बाजू के कपड़े पहनें
मच्छरदानी लगाएं
योग-प्राणायाम करें

डेंगू-चिकनगुनिया के लिए घरेलू उपाय

लौकी के जूस में शहद मिलाकर पिएं
नाश्ते में अनार-अंजीर लें

कैसे बढ़ाएं प्लेटलेट्स?

व्हीटग्रास का जूस पिएं
एलोवेरा का जूस पिएं
गिलोय का जूस पिएं
पपीते के पत्ते का जूस पिएं

डेंगू में क्या करना चाहिए?

खूब पानी पिएं
खूब नारियल पानी पिएं
तुलसी के पत्ते बॉइल कर पिएं
पपीते के पत्ते का रस पिएं

मच्छरों को नेचुरली कैसे भगाएं?

नीलगिरी-नीम का तेल मिलाकर लगाएं
कमरे में कपूर जलाएं
घर में लोबान जलाएं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।