आजकल लोगों को क्या चाहिए, AC की ठंडी हवा में बैठकर काम करने वाली अच्छी सी नौकरी, टेबल पर ही मिल जाए चाय कॉफी, हफ्ते में 2 छुट्टी और सबसे जरूरी हर महीने अकाउंट में क्रेडिट हो जाए 6 फिगर वाली सैलरी। ऐशो आराम के साथ काम की ये लाइफस्टाइल सुनने में तो बहुत अच्छी लगती है, लेकिन इससे शरीर को जो नुकसान पहुंच रहा है उसके बारे में कोई नहीं सोचता।
अब वैज्ञानिक ने इसी पर रिसर्च करके लोगों को आने वाले खतरों से सावधान किया है। ये रिसर्च ब्रिटेन के 'द सन' में छपी है जो बताती है कि अगर लोग ऐसे ही मोबाइल-लैपटॉप पर घंटों बिताते रहे, लंबे वक्त तक कुर्सी से बैठकर काम करते रहे, गलत तरीके से उठते-बैठते रहे, तो अगले कुछ साल में ही उनका बॉडी पॉश्चर इस हद तक खराब हो जाएगा। जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।
कंप्यूटर वाली जॉब करने वाले हो जाएं सावधान
इसकी एक इमेज भी वैज्ञानिकों की ओर से जारी की गई है जो बॉडी स्ट्रक्चर सीधा होना चाहिए वो छुका हुआ, मुड़ी गर्दन, ढले हुए कंधे, झुकी कमर और हाथों की मुड़ी उंगलियां हैं। गर्दन की इस पोज़ीशन को 'टेक्स्ट नेक' नमा दिया गया है यानि सर्वाइकल की बीमारी। कंधों के बिगड़े शेप को कहते हैं 'सेड शोल्डर' कहा है जिसकी वजह से पीठ, छाती के हिस्से को ठीक से फैलने नहीं देती। इससे सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। सीने में दर्द, सूजन और सिरदर्द की परेशानी शुरु हो जाती है।
बिगड़ रही है बॉडी शेप, बीमारियां कर रही हैं अटैक
रीढ़ के ऊपसी हिस्से में कर्व है जिसे कायफोसिस प्रॉब्लम (Kyphosis) कहते हैं। इसका असर ऑप्टिकल नर्व पर पड़ता है। पीठ दर्द के साथ,नजर कमजोर होने लगती है। 'पिंकी सिंड्रोम' का असर स्पाइनल स्ट्रक्चर पर पड़ता है। जिससे हाथों में नमनेस रहने लगती है और उंगलियां मुड़ने लगती हैं। अब साधी और परफेक्ट बॉडी स्ट्रक्चर तो योग से ही मुमकिन है। स्वामी रामदेव से जानिए शरीर को लचीला बनाने के लिए क्या करें?
मसल्स की परेशानी
- मस्कुलर डिस्ट्रॉफी
- मसल्स में सूजन
- खिंचाव-अकड़न
- बॉडी इम्बैलेंस
स्ट्रक्चरल इम्बैलेंस कैसे करें दूर?
- रोजाना व्यायाम करें
- विटामिन-डी से
- भरपूर खाना खाएं
- दिन में 4-5 लीटर
- पानी पीएं
- आंवले का सेवन करें
बॉडी शेप सुधरेगा, दूर होगी कमजोरी
- आंवला-एलोवेरा का जूस पीएं
- हरी सब्जियां खाएं
- टमाटर का सूप पीएं
- अंजीर-मुनक्का भिगोकर खाएं
योग से बॉडी बैलेंस करें ये आयुर्वेदिक उपाय
- गिलोय पाउडर- 10 ग्राम
- एकांगवीर रस- 10 ग्राम
- रसराज रस- 2 ग्राम
- वसंत कुसमाकर- 2 ग्राम
- मोती पिष्टी- 4 ग्राम
- रजत भस्म- 2 ग्राम
- हीरक भस्म- 3 ml
- सबको मिलाकर 60 पैकेट बनाएं
- रोजाना 1-1 पैकेट सुबह शाम लें
बॉडी इम्बैलेंस से प्रॉब्लम, क्या हैं सॉल्यूशन
- पैदल चले
- रोज़ दूध पीएं
- ताज़ा फल खाएं
- हरी सब्ज़ियां खाएं
- मोटापा घटाएं
- वर्कआउट करें
- जंक फूड से परहेज़
बढ़ता वजन क्या है वजह
- हाई कैलोरी फूड
- विटामिन-D की कमी
- ज्यादा नींद आना
- वर्कआउट ना करना
कब्ज़ की छुट्टी
- सौंफ और मिश्री चबाएं
- जीरा,धनिया,सौंफ का पानी लें
- खाने के बाद भुना अदरक खाएं
गैस होगी दूर
- अंकुरित मेथी खाएं
- मेथी का पानी पीएं
- अनार खाएं
- त्रिफला चूर्ण लें
- खाना अच्छे से चबाएं