1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नियमित रूप से एक्सरसाइज के साथ करें इस स्पेशल ड्रिंक का सेवन, कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी हो जाएगी गायब

नियमित रूप से एक्सरसाइज के साथ करें इस स्पेशल ड्रिंक का सेवन, कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी हो जाएगी गायब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2020 02:04 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 02:04 pm IST

अगर आप तेजी के साथ अपना वजन कम करना चाहते हैं तो नियमित रूप से कम से कम 30 मिनट योग और एक्सरसाइज करें। इससे के साथ इस ड्रिंक का सेवन करें।

वेट लॉस ड्रिंक- India TV Hindi
वेट लॉस ड्रिंक Image Source : INSTRAGRAM/FITNESSFACTORY09

खराब लाइफस्टाइस, खानपान, एक्सरसाइज , योग न करने के कारण मोटापा सहित कई जानलेवा बीमारी के हम शिकार हो जाते हैं।  दुनियाभर में हर अधिक मात्रा में लोग मोटापा से परेशान है। शरीर में जमा चर्बी को कम करना बहुत ही मुश्किल काम है। नियमित डाइटिंग, एक्सरसाइज के साथ-साथ कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा स्पेशल ड्रिंक। जिसे पीने से आपका वजन तेजी से कम होगा। 

अगर आप तेजी के साथ अपना वजन कम करना चाहते हैं तो नियमित रूप से कम से कम 30 मिनट योग और एक्सरसाइज करें। इससे के साथ इस ड्रिंक का सेवन करें।  इससे आपके शरीर में मौजूद चर्बी धीरे-धीरे कम होगी। इसके साथ-साथ डायबिटीज, हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियों से भी कोसों दूर रहेंगे। जानिए इस खास ड्रिंक के बारे में। 

क्या डायबिटीज और वजन कम कर रहे लोग भी खा सकते हैं आम?, न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानें जवाब

मोटापा कम करने के लिए ड्रिंक

  • 1 चम्मच सेब का सिरका
  • 1 नींबू का छिलका
  • 1 चुटकी पैपरिका पाउडर
  • पानी

घर बैठे करना चाहते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल, इन योगासन और घरेलू उपायों से कम होगा डायबिटीज

ऐसे बनाएं ये स्पेशल ड्रिंक

सबसे पहले एक पैन में 300 एमएल पानी डालकर उबालें। इसके बाद इसमें नींबू का छिलका कद्दूकस करके डालें। आप चाहे तो छोटे-छोटे टुकड़े काटकर डाल सकते हैं। थोड़ी देर उबलने के बाद  गैस बंद कर दें। अब इसमें सेब का सिरका और पैपरिका मिलाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। तय समय के बाद एक कप में इसे छन्नी की माध्यम से छान लें और इसका सेवन करें। इसे सुबह- शाम खाना खाने के 40-45 मिनट पहले पी लें। 

आपको बता दें कि पैपरिका में ऐसे तत्व पाएं जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलाना सेब का सिरका आपके द्वारा खाए हुए खाने को तोड़कर उससे पोषक तत्व रूप करता है। वहीं नींबू फैट कम करने में मदद करता है। 

पाइल्स की समस्या है तो तुरंत करें एलोवेरा सहित इन चीजों का सेवन, मिलेगा आराम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।