1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Blood Sugar Tips: शुगर लेवल अचानक हो जाता है हाई तो इन बातों का खास रखें ध्यान

Blood Sugar Tips: शुगर लेवल अचानक हो जाता है हाई तो इन बातों का खास रखें ध्यान

 Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 10, 2022 03:14 pm IST,  Updated : Oct 10, 2022 03:23 pm IST

Blood Sugar Tips: डायबिटीज मरीजों में उनका शुगर लेवल अचानक ही हाई हो जाता है। ऐसे में उन्हें अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही अपनी लाइफस्टाइल में भी सुधार करने की जरूरत है।

Blood Sugar- India TV Hindi
Blood Sugar Image Source : FREEPIK

Highlights

  • डायबिटीज मरीज में ब्लड शुगर का लेवल अचानक ही बढ़ जाता है
  • अगर ब्लड शुगर बढ़ गया है तो हर दिन व्यायाम जरूर करें
  • डायबिटीज में या तो हाई शुगर की समस्या रहती है या फिर लॉ शुगर की

Blood Sugar: खराब होती लाइफस्टाइल की वजह से आज हर दूसरा व्यक्ति डायबिटीज यानि मधुमेह/शुगर की बीमारी से ग्रस्त है। डायबिटीज होने की कई वजह है। इसमें खानपान के सही नहीं होने से लेकर मोटापा और फिजिकल एक्टिविटिज नहीं करना शामिल है। इसके अलावा डायबिटिज अनुवांशिक भी होता है। डायबिटीज में या तो हाई शुगर की समस्या रहती है या फिर लॉ शुगर की। अगर शुगर कम रहता है तो कुछ मीठा खा कर कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन अगर ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है तो यहां सावधान रहने की जरूरत है।

डायबिटीज मरीज में  ब्लड शुगर का लेवल अचानक ही बढ़ जाता है। ऐसे में पेनिक होने से समस्या और बढ़ सकती है। शुगर कंट्रोल रहे इसके लिए डायबिटीज मरीजों को इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

व्यायाम करें

अगर ब्लड शुगर बढ़ गया है तो हर दिन व्यायाम जरूर करें। ऐसा करने से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल रहता है।

खाने की आदत में करे बदलाव

डायबिटीज मरीजों को अपने खानपान का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। अगर खाना सही समय पर नहीं खा रहे हैं तो ऐसी स्थिति में शुगर के हाई होने का रिस्क अधिक रहता है।

जामुन के बीज 

जामुन के बीज आयुर्वेद में कई तरह के उपचारों में उपयोग किए जाते हैं। डायबिटीज में भी जामुन खाने और इसके बीजों को चूर्ण के रूप में उपयोग करने से शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इस चूर्ण को सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लें। 

ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं

अगर आपका ब्लड शुगर लेवल काफी बढ़ गया है तो ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। अधिक पानी पीने से रक्त से अतिरिक्त तरल पदार्थ मूत्र के रूप में बाहर निकलते हैं। यानी ये आपको फायदा करेगा।

ये भी पढ़ें: 

World Mental Health Day: कहीं आपका कोई अपना तो नहीं है डिप्रेशन का शिकार, जानें इसके लक्षण और उपाय

Vitamin A Deficiency: शरीर में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, व‍िटामिन ए की कमी से जा सकती है आंखों की रोशनी

Sadabahar Ke Fayde: सदाबहार का फूल डायबिटीज सहित इन गंभीर बीमारियों को करता है कंट्रोल, फायदे जान आप भी रह जाएंगे हैरान

(Disclaimer:ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।