1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Diabetes: ब्लड शुगर नहीं हो रहा है काबू? डायबिटीज के मरीज इस तरह करें अंजीर का सेवन

Diabetes: ब्लड शुगर नहीं हो रहा है काबू? डायबिटीज के मरीज इस तरह करें अंजीर का सेवन

 Published : Sep 14, 2022 11:49 pm IST,  Updated : Sep 14, 2022 11:49 pm IST

Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए अंजीर का फल बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें इसमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

Diabetes- India TV Hindi
Diabetes Image Source : PIXABAY

Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को अपना ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है, क्योंकि शुगर के मरीजों का अगर ब्लड शुगर बढ़े तब भी नुकसान होता है और अगर बढ़े तो भी परेशानी होती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों की सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि कैसे अपना ब्लड शुगर नॉर्मल रखें। इसके अलावा लोग न जाने कौन कौन सी दवाएं लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं हमारे घर में भी बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जिनके इस्तेमाल से आप अपना ब्लड शुगर कंट्रोल में रख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

अंजीर का सेवन करें

डायबिटीज के मरीजों के लिए अंजीर का फल बेहद लाभदायक है। अंजीर में अच्छी मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम होता है जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

कैसे काम करता है अंजीर?

एंटी-डायबिटिक गुणों से भरपूर अंजीर डायबिटीज पेशेंट के शरीर पर पड़ने वाले बुरे असर को कम करने में मदद करता है, इसमें घुलनशील फाइबर होता है जो ब्लड में ग्लूकोज को जल्दी अवशोषित नहीं होने देता है।

डायबिटीज के मरीज ऐसे करें अंजीर का सेवन

डायबिटीज के पेशेंट अंजीर को 4 से 5 घंटे के लिए दूध में भिगो दें और रात को सोने से पहले इसका सेवन करें, हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपको सीमित मात्रा में इसका सेवन करना होगा। 

अंजीर की पत्तियां भी हैं फायदेमंद

आप अंजीर की पत्तियों की चाय भी बना सकते हैं, इससे भी ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। 

इन फलों का भी कर सकते हैं सेवन

डायबिटीज के मरीज अंजीर के अलावा सेब, खुबानी, ब्लू बैरीज, छावनी, चेरी, कीवी, संतरे, पपीता, स्ट्रॉबेरी आदि जैसी फलों का भी सेवन कर सकते हैं। 

अंजीर के अन्य फायदे

कब्ज से दिलाए राहत

अंजीर का सेवन करने से कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है, इससे पेट अच्छी तरीके से साफ होता है और आप पूरे दिन फ्रेश रह सकते हैं। इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

हार्ट के लिए है फायदेमंद

अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के साथ-साथ दिल को मजबूत करने में भी मददगार है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम,पोटैशियम होता है जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद है। ये सभी पोषक तत्व आपकी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्ञान के आधार पर लिखी गई है  इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

ये भी पढ़ें - 

Prediabetes Symptoms: कहीं आप भी तो नहीं प्री डायबिटिक? शुगर लेवल बढ़ने से पहले जानिए लक्षण और बचाव के तरीके 

Yoga Tips: मोबाइल की लत बच्चों को बना रही बीमार, स्वामी रामदेव से जानिए योग और आयुर्वेदिक उपाय

Thyroid: थायराइड की वजह से अगर आप भी होते जा रहे हैं मोटे, तो अपनी डाइट में करें इन फूड्स को शामिल और देखें बदलाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।