1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जब ब्लड शुगर लेवल हो बहुत हाई तो पैर देता है ये संकेत, इन लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

जब ब्लड शुगर लेवल हो बहुत हाई तो पैर देता है ये संकेत, इन लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Sep 11, 2022 11:14 pm IST,  Updated : Sep 11, 2022 11:14 pm IST

Signs and symptoms of high blood sugar levels: आज हम आपको बताएंगे बताएंगे पैरों में दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जिससे आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ है। जानिए उन लक्षणों के बारे में।

Signs and symptoms of high blood sugar levels- India TV Hindi
Signs and symptoms of high blood sugar levels Image Source : FREEPIK

Signs and symptoms of high blood sugar levels: देश में डायबिटीज मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसकी मुख्य वजह खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल है। इस बीमारी से न सिर्फ बुजुर्ग बल्कि युवा भी तेजी से चपेट में आ रहे हैं। दरअसल, डायबिटीज रोगियों के शरीर से पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बन पाता है जिस वजह से उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा रहता है। डॉक्टर की मानें तो जिन मरीजों की डायबिटीज कंट्रोल में नहीं रहती है उनका दिल से संबंधित बीमारी, स्ट्रोक आदि जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है। ऐसे में इस लेख के जरिए आज हम आपको बताएंगे बताएंगे पैरों में दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जिससे आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ है। जानिए उन लक्षणों के बारे में। 

पैरों का सुन्न पड़ना

डायबिटीज मरीजों का पहला संकेत है पैरों का सुन्न पड़ जाना। यदि आपके पैर सुन्न पड़ गए हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ है। हेल्थ एक्सपर्ट  के अनुसार, जिन लोगों के शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा होता है उन लोगों के शरीर में खून का संचार प्रभावित होता है। इसलिए ऐसे लोगों के पैरों मे भी कोई हरकत महसूस नहीं हो पाती है यानी उन्हें किसी तरह का दर्द का अहसास नहीं होता है। 

पैरों में सूजन आना

आमतौर पर लंबे समय तक एक ही पोजीशन में खड़े या फिर बैठें रहने से लोगों के पैर में सूजन आ जाती है। लेकिन इसका एक और कारण ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना भी हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो अगर आपके पैरों में लगातार सूजन की समस्या हो रही है तो इसका मतलब हो सकता है कि आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हो। 

पैरों में हुए घाव को ठीक होने में ज्यादा समय लगना

अगर किसी के पैरों में कोई घाव हो गया हो और उसे भरने या ठीक होने में अधिक टाइम लग रहा है तो इसका मतलब आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार ब्लड शुगर लेवल बढ़ा होने की वजह से बॉडी में बैक्टीरिया फैलने लगता है जिसके चलते मरीजों में इंफेक्शन और घाव होने लगते हैं। 

Disclaimer: यह जानकारी  सामान्य ज्ञान के आधार पर लिखी गई है  इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Worst Fruits for Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक हैं ये फल, भूलकर भी न करें इनका सेवन 

Uric Acid के मरीजों को जबरदस्‍त फायदा पहुंचाता है अश्वगंधा, 1 चम्मच लेने से कंट्रोल होगा यूरिक एसिड

Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के इन हिस्सों पर नजर आने लगते हैं ये लक्षण, ऐसे करें शुरुआती पहचान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।